‘यूपी में का बा’ से मशहूर Neha Singh Rathore का बिहार और यूपी से है कनेक्शन, इस वजह से सुर्खियां बटोर रही लोक गायिका

By Deepansha kasaudhan On March 1st, 2023
neha singh rathore

‘यूपी में का बा’ से मशहूर सिंगर नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) को कानपुर पुलिस ने नोटिस भेजा है। दरअसल बात ये है कि हाल ही में नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) ने एक गाना गाया है​ जिसमे उन्होंने सरकार पर निशाना साधा था। नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) का गाना एक घटना का बताया जा रहा है। जिसमे प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मां बेटी की घर में जलकर मौत हो जाती है।

गाना यूपी में का बा का दूसरा सीजन 2 था। इस गाने की वजह से इन दिनों नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) खूब चर्चा में है। अब उनके इस गाने को लेकर कानपुर पुलिस ने नोटिस जारी किया है।

‘यूपी में का बा’ से चर्चा में आई Neha Singh Rathore

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेहा सिंह राठौर का ‘का बा’ गाने का दूसरा पार्ट बीते 16 फरवरी को रिलीज किया गया था। जिसमे वो यूपी सरकार पर तंज कसते हुए नजर आ रही है। पुलिस का आरोप है कि नेहा का ये गाना सामाजिक तनाव और भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

हालांकि बता दें कि नेहा सिंह राठौर की शादी उत्तर प्रदेश में हुई थी। उन्होंने यूपी के अंबेडकर नगर के हिमांशू सिंह से पिछले साल 21 जून को शादी रचाई थी। इस हिसाब से नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहू बन गई है।

यूपी की बहू हैं Neha Singh Rathore

अगर हम बात करें नेहा सिंह राठौर की तो वो बिहार के कैमूल के रामगढ़ की रहने वाली है। नेहा बिहार की मशहूर सिंगर है और वो साल 2016 से गा रही है। नेहा वैसे तो लोक गीत के लिए मशहूर है लेकिन कई बार वो समाज और राजनीति पर भी अपने गाने से तंज कस चुकी है।

https://www.youtube.com/watch?v=0I-r57Dlx48

ICC World Cup 2023: भारतीय सरजमीं पर ही खेला जाएगा 2023 का वनडे वर्ल्ड कप, यहाँ देखें वेन्यू और पूरा शेड्यूल

2020 के बिहार चुनाव के दौरान नेहा ने बिहार में का बा गाना गाया था जो चर्चा में थी। इसके बाद उन्होंने यूपी में चुनाव के दौरान यू पी में का बा गाना गाया था। इस गाने को विपक्षी दलों ने खूब पसंद किया था।

WPL 2023: इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन पर UP की टीम ने कर दी पैसो की बारिश, रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रचा इतिहास

Tags: उत्तर प्रदेश, कानपुर पुलिस, नेहा सिंह राठौर, यूपी में का बा,
Exit mobile version