BANARAS में पीएम मोदी की ‘चाय पर चर्चा’ वाली सेल्फी हुई वायरल, कुल्हड़ की बढ़ गई डिमांड

By SM MEDIA On March 7th, 2022
BANARAS

यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव(assembly election) इन दिनों अपने चरम पर है. यूपी चुनाव के आखिरी चरण में होने वाले मतदान को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. अक्सर लोग जब भी राजनीति की बात करते है तो बिना चाय की चुस्की(sip of tea) लिए नहीं करते हैं. ऐसे में ‘चाय पर चर्चा’ के लिए फेमस बनारस(banaras) में अब कुल्हड़ की मांग बढ़ गई है.

बता दें यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण सातवें व अंतिम चरण के तहत सोमवार को BANARAS   समेत 9 जिलों की 54 विधानसभा सीट पर मतदान किया जाएगा. ऐसे में अगर BANARAS की बात करें तो वहां राजनीति का पारा चढ़ने के बाद चाय की दुकानों पर कुल्हड़ व चाय दोनों की मांग काफी ज्यादा बाद गई हैं. जिससे कुल्हड़ बनाने वाले कुम्हारों की आमदनी भी बढ़ गई है.

पीएम मोदी ने कुल्हड़ वाली चाय का आनंद

पीएम मोदी(pm modi) ने ‘बनारसी शगल’ दिखाते हुए शुक्रवार को BANARAS के पप्पू चाय वाले की दुकान पर कुल्हड़ में चाय की चुस्कियां ली थीं. शुक्रवार शाम काशी विश्वनाथ धाम से लौटते समय मोदी का काफिला अस्सी इलाके में पप्पू चाय वाले की दुकान पर जा रुका था, जहां उन्होंने कुल्हड़ में चाय पी थी. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान काशी हिंदू विश्वविद्यालय के नजदीक स्थित इस चाय की दुकान पर पीएम मोदी का इंतजार कर रहे थे. चाय पीने के दौरान गले में भगवा गमछा डाले प्रधानमंत्री ने कुछ स्थानीय लोगों से बातचीत भी की थी.

ये भी पढ़ें:PM MODI आज देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’, होगा इस साल का पहला एपिसोड

पीएम मोदी के इस अंदाज से कुल्हड़ निर्माताओं की बढ़ी आमदनी

पीएम मोदी के इस अंदाज से BANARAS की चाय पर राजनीतिक चर्चा का कद और बढ़ गया है. बहरहाल, चाय पर बढ़ती चर्चा ने BANARAS के कुल्हड़ निर्माताओं की आमदनी को बढ़ा दिया है.जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है. वहीं जब कुल्हड़ बनाने वाले कुम्हार से इस बारे में बात की गई तो पहाड़ी गांव के निवासी कुम्हार बाबू प्रजापति ने कहा कि पिछले एक महीने के दौरान उनके कुल्हड़ों की बिक्री दोगुनी हो गई है.

उन्होंने कहा कि पहले जहां 5000 कुल्हड़ बिकते थे, वहीं अब करीब 10,000 कुल्हड़ों की बिक्री हो रही है. बनारस में सबसे ज्यादा मिट्टी के बर्तन बनाए जाते हैं. यही वजह है यहां इसके बर्तन सबसे ज्यादा मिलते हैं.

Tags: