atique ahmed
atique ahmed

पुलिस कस्टडी में रहते हुए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के माफिया डॉन अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों को मेडिकल चेकअप के लिए प्रयागराज के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने मौका देखते ही अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई है। अतीक अहमद (Atique Ahmed) और अशरफ अहमद की हत्या के बाद अब कई राजनेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं। जिसमें भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi)का बयान शामिल है।

Atique Ahmed Murder Case: हमलावर लवलेश तिवारी की मां का आया बयान, कहा- ‘उसके दिमाग में यह सब करने का विचार कैसे आया’

Atique Ahmed हत्याकांड पर बोलें बीजेपी सासंद वरूण गांधी

अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि, मैं एक हिंदू हूं लेकिन मैं आज एक बात डंके की चोट पर कह रहा हूं कि, आज जिस तरीके से एक समाज को डराया जा रहा है वह देश के लिए ठीक नहीं है। देश तभी मजबूत होगा जब हिंदू मुस्लिम मजबूत होगा। वरुण गांधी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैं किसी अतीक क्रिमिनल की बात नहीं कर रहा।

आपको बता दें कि वरुण गांधी के अलावा कई नेताओं के बयान अतीक अहमद हत्याकांड पर आए हैं। अगर हम बात करें अतीक अहमद हत्याकांड की तो इससे खुद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी नाराज हैं और उन्होंने एक कमेटी बनाने और जांच के निर्देश दिए हैं।