Atique Ahmed
Atique Ahmed

उत्तर प्रदेश के खूंखार माफिया डॉन अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई अशरफ की शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात उस वक्त हुई जब अतीक अहमद (Atique Ahmed) और अशरफ अहमद पुलिस कस्टडी में रहते हुए प्रयागराज के अस्पताल में मेडिकल के लिए जा रहे थे। उसी दौरान हमलावरों ने अतीक (Atique Ahmed) और अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

वहीं अतीक अहमद (Atique Ahmed) और अशरफ अहमद के शव का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया और पोस्टमार्टम भी की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। जिसके अनुसार बताया जा रहा है कि, शूटआउट के दौरान करीब 13 राउंड गोलियां चली, जिसमें 8 गोली अतीक अहमद को लगी थी।

Atique Ahmed Murder: फुल प्रूफ प्लानिंग के बाद Atique Ahmed और उसके भाई की करवाई गई हत्या, पंजाब से जुड़े हत्याकांड के तार

Atique Ahmed को लगी 8 गोलियां

अतीक अहमद के शरीर को कुल 8 गोलियां लगी है, जिसमे एक सिर में, एक गर्दन, एक हाथ और एक कमर में लगी है। अशरफ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है। अतीक के भाई अशरफ को 5 गोलियां मारी गई है, जिसमें से एक गले में, एक पीठ में, एक कलाई, एक पेट और एक कमर मे गोली लगी है।

Atique Ahmed और अशरफ को किया गया सुपुर्द ए खाक

गौरतलब है कि शनिवार की रात जब अतीक अहमद और अशरफ अहमद को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। उसी दौरान हमलावरों ने गोलियां बरसाई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है। वहीं अब अतीक अहमद और अशरफ के शव के साथ कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया है।