Atique Ahmed Murder
Atique Ahmed Murder

बीती रात यानी शनिवार को खूंखार माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed Murder ) और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद अब यूपी में हाई अलर्ट है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दोनों की हत्या के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है और अब इसी बीच अतीक अहमद और अरशद अहमद हत्याकांड (Atique Ahmed Murder) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि, अतीक (Atique Ahmed Murder) और अशरफ की हत्या पेशेवर शूटर के जरिए कराई गई है जिसका कनेक्शन पंजाब से बताया जा रहा है।

Atique Ashraf Murder Case: FIR दर्ज होने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, मीडिया के भेष में आकर…., एक्शन में योगी सरकार

Atique Ahmed Murder case में हुआ खुलासा

अतीक अहमद और अशरफ अहमद हत्याकांड में जब जांच पड़ताल की गई तो शुरुआती जांच में पता चला है कि, मर्डर के तार पंजाब से जुड़े नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस आशंका जता रही है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह की इस हत्याकांड में भी भूमिका हो सकती है।

खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि, जब पुलिस और एसटीएफ की टीम ने अतीक अहमद और अशरफ अहमद से पूछताछ की तो उस वक्त दोनों ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए असलहे खरीदने की बात पुलिस को बताई थी। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि कहीं माफिया अतीक और अशरफ से असलहा तस्कर का खुलासा होने के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

अतीक अहमद हत्याकांड में पुलिस को संदेह

बता दें कि, पुलिस से पंजाब जाकर असलहा तस्कर की शिनाख्त भी करने वाली थी, ऐसे में हो सकता है कि, असलहा तस्कर ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, क्योंकि पुलिस असलहा तस्कर पर भी शिकंजा कस सकती थी। अतीक अशरफ हत्याकांड के तीनों हमलावर पहले प्रयागराज के बताए जा रहे थे लेकिन जब जांच की गई तो खुलासा हुआ कि, यह दो दिए तीनों प्रयागराज से नहीं है। बता दें कि इस मामले में सिर्फ तीन हमलावर नहीं बल्कि 5 हमलावर शामिल है और पांचों मीडिया पर्सन के भेष में आए थे।