भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, होटल के कमरे में मिली अभिनेत्री Akanksha Dubey की लाश, सामने आया आखिरी पोस्ट

By Deepansha kasaudhan On March 26th, 2023
akanksha dubey

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने आत्महत्या कर ली है। आकांक्ष दुबे (Akanksha Dubey) का शव बनारस के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में लटकता मिला है। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई वैसे ही पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) महज 25 साल की थी और ऐसे में उनके निधन की खबरें सामने आया उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ा झटका है।

Akanksha Dubey की मौत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आकांक्षा दुबे भदोही की रहने वाली थी और उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारा थी। उन्होंने बहुत कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा आकांक्षा दुबे की देशभर में काफी अच्छी फैन फाॅलोइंग है।

Akanksha Dubey ने बनाई थी अपनी पहचान

आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और इंस्टा पर रील्स भी बनाती थी। उनके हर एक हील्स पर लोगों की प्रतिक्रिया आती थी। आकांक्षा दुबे ने अपने अपने करियर की शुरूआत टिक टाॅक से की थी। लोगों ने उनके टैलेंट को काफी पसंद किया और कई फिल्मों में काम किया।

आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 फिल्मों में काम किया था जो लोगों को काफी पसंद आया था। हालांकि अब वो हमारे बीच नहीं रही, उनका निधन हो गया है। अब यहां पर सवाल ये उठता है कि अभिनेत्री ने सुसाइड किया है ये साजिश के तहत उनकी हत्या की गई है। ये सवाल आज उनके चाहने वालों के जंहन में उठ रहे है।

Anupama के अनुज कपाड़िया की रियल लाइफ वाइफ के हैं हुस्न के चर्चे, बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां हैं उनके आगे फेल

Tags: अकंक्षा दुबे, सोशल मीडिया,
Exit mobile version