खास अंदाज में Ajay Devgn और Kajol की बेटी Nysa Devgn ने मनाया अपना जन्मदिन, सामने आया पार्टी का वीडियो

By Deepansha kasaudhan On April 22nd, 2023
Nysa Devgn

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और अभिनेत्री काजोल (Kajol) की बेटी निसा देवगन (Nysa Devgn) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। निसा देवगन (Nysa Devgn) को लेकर अक्सर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। आपको बता दें कि निसा देवगन (Nysa Devgn) 20 साल की हो गई है। अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की लाडली बेटी निसा देवगन (Nysa Devgn) ने 20 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है। जिसमे देखा जा सकता है कि निसा देवगन (Nysa Devgn) ने अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया है।

पैपराजी के गलत नाम पुकारने से चिढ़ी Ajay Devgn और Kajol की लाडली Nysa Devgan, सरेआम सिखा दिया सबक, देखें वायरल वीडियो

Nysa Devgn ने मनाया अपना जन्मदिन

इसमें कोई दो राय नहीं है कि निसा देवगन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर स्टार किड्स है। जिस भी इवेंट में निसा देवगन एंट्री करती है हर किसी की नजर उसी पर टिक जाती है। 20 अप्रैल को निसा देवगन अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर ना सिर्फ उसके परिवार के लोग बल्कि खास दोस्त भी शामिल हुए थे। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जिसमें देखा जा सकता है कि निसा देवगन अपने परिवार के साथ खास अंदाज में 20 वां जन्मदिन मना रही हैं। निसा देवगन के जन्मदिन सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपने परिवार के लोगों के साथ केक काटी दिख रही है।

Nysa Devgn के जन्मदिन का वीडियो वायरल

वीडियो में निसा देवगन अपने पिता अजय देवगन और अपनी मां काजोल के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। निशा के इस वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है और इस वीडियो को अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक मिल चुके हैं। अगर हम बात करें निसा देवगन की तो वो इन दिनों विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद क्या वह फिल्मों में कदम रखेंगी या नहीं यह तो आने वाले वक्त में पता चल जाएगा।

Tags: अजय देवगन, काजोल, निसा देवगन,