celebs who died accidents
celebs who died accidents

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे कई कलाकार हैं, जिनको उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। लेकिन आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी अचानक किसी हादसे में या रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल है। जिनकी मौत किसी हादसे (Celebs who died Accidents) के चलते अचानक हो गई।

Celebs who died Accidents: एक हादसे ने ले ली इन 6 भारतीय सेलेब्स की जान

ऋषभ पंत दर्दनाक हादसे के बाद बचे लेकिन इन 4 खिलाड़ियों की हुई थी एक्सीडेंट में ही मौत, लिस्ट में एक महान खिलाड़ी भी शामिल

सौंदर्य

अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सूर्यवंशम में नजर आने वाली अभिनेत्री सौंदर्य का साल 2004 में एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। कुछ रिपोर्ट में ऐसा कहा जाता है कि, अभिनेत्री उन दिनों प्रेग्नेंट थी और जल्द ही मां बनने वाली थी।

नंदमूरि हरीकृष्ण

अभिनेता और पॉलिटिशियन एनटीआर के बेटे नंदमूरि हरीकृष्ण का निधन भी एक कार एक्सीडेंट में हो गया था। यह एक्सीडेंट साल 2018 में हुआ था और अचानक से उनके निधन की खबरें सामने आने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी।

तरुणी सचदेव
अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री विद्या बालन के साथ फिल्म पा में चाइल्ड अभिनेत्री का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री तरुणी सचदेव का भी एक्सीडेंट में निधन हो गया था। वो महज 14 साल की थी, तभी एक प्लेन क्रैश में तरुणी का निधन हो गया था।

जसपाल भट्टी
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाने वाले जसपाल भट्टी का निधन भी कार एक्सिडेंट में हो गया था। साल 2012 को जालंधर में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

भरत राजू
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता रवि तेजा के भाई भरत राजू का निधन भी कार एक्सीडेंट में हो गया था। उनकी कार का एक्सीडेंट साल 2017 को हुआ था।

सोनिका चौहान
टीवी की अभिनेत्री और मशहूर मॉडल सोनिका चौहान की भी कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी है।