ऋषभ पंत दर्दनाक हादसे के बाद बचे लेकिन इन 4 खिलाड़ियों की हुई थी एक्सीडेंट में ही मौत, लिस्ट में एक महान खिलाड़ी भी शामिल

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विकेटकीपर ऋषभ पंत आज सुबह रुड़की में कार एक्सीडेंट हो गया, वह इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं। पंत और उनकी गाड़ी की जो तस्वीरें आ रही है, वो परेशान करने वाली है. फैंस उनके लिए प्रार्थना करने लगे हैं। ऋषभ पंत का घर रुड़की में है। वह आज अपने घर जा रहे तभी दुर्घटना हो गई। उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। हालांकि ऋषभ पंत खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनको गंभीर चोटें आई हैं। सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। आपको आज बताएंगे ऐसे क्रिकेटरों और खिलाड़ियों के बारे में जिनकी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी।
ऋषभ पंत बचे लेकिन इन खिलाड़ियों की हुई हाल ही में मौत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी साइमंड्स की रोड एक्सीडेंट में डेथ हो गई थी। मई 2022 में साइमंड्स ने रोड एक्सीडेंट में दुनिया को अलविदा कह दिया था। टाउंसविले से करीब 50 किमी दूर हर्वे रेंज में उनका एक्सीडेंट हुआ था। वहीं, फरवरी 2021 में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर एज्रा मोसले की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, वो उस समय 63 साल के थे। बारबाडोस को एबीसी हाईवे पर साइकिल चलाते वक्त एक कार ने टक्कर मार दी थी।
दुर्घटना में ये खिलाड़ी भी गवां चुके हैं जान
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रुनाको मॉर्टन की भी रोड एक्सीडेंट में डेथ हो गई थी। सेंट्रल त्रिनिदाद के चेस गांव में उनकी कार हाईवे पर पोल से टकरा गए थे। मार्च 2012 में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर रुनाको मॉर्टन की 33 साल की उम्र में ही सड़क हादसे में मौत हो गई।
मार्च 2002 में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन होलिओक की एक्सीडेंट में डेथ हो गई। इंग्लिश क्रिकेटर बेन होलिओक की कार सड़क पर फिसल गई थी और एक दीवार से टकरा गई थी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उस समय साथ में उनकी गर्लफ्रेंड थी, जो बच तो गई, मगर 3 सप्ताह कोमा में रहीं थीं।
बांग्लादेशी खिलाड़ी मंजूरुल इस्लाम राणा ने 16 मार्च 2007 को 22 साल की उम्र में सड़क हादसे में दुनिया को अलविदा कह दिया था। बांग्लादेश की टीम 2007 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज में थी। उसी दौरान उनकी बाइक एक मिनी बस से टकरा गई और वो खड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गए थे।
ऋषभ पंत की हालत अब खतरे से बाहर हैं।
Tags: ऋषभ पंत, ऋषभ पंत एक्सीडेंट, रुनाको मॉर्टन, साइमंड्स,