कपड़े पहनने से बचने के लिए महिला ने पूरे शरीर पर बनवाए Tattoo, फोटो हुई वायरल

By Satyodaya On May 23rd, 2022
कपड़े पहनने से बतने के लिए महिला ने पूरे शरीर पर बनवाए Tattoo, फोटो हुई वायरल

बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिनको Tattoo बनाना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन क्या आपने कभी टैटू के प्रति ऐसी दीवानगी देखी है कि आप टैटू पूरे शरीर पर ही बनवा लें। जी हां हम बात कर रहे हैं जिसके कपड़े पहनने का बहुत ही आलस है, जिस वजह से उसने अपने पूरे शरीर पर टैटू बनवा लिया है।

खबरों के अनुसार केर्स्टिन ट्रिस्टन (Kerstin Tristan) ने अभी तक अपने पूरे शरीर में टैटू बनवाने में 24 लाख से ज्यादा रुपए खर्च कर दिए हैं और अब उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पहली तस्वीर शेयर की है।

अपनी 30 साल पुरानी तस्वीर , 8 साल पुरानी और अभी की तीन तस्वीरें एक साथ उन्होंने शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि 1992, 2014 और 2022 में केर्स्टिन ट्रिस्टन (Kerstin Tristan) कैसी दिखती थी।

दिखाई दिए तीन अलग अवतार

तीनों ही फोटो में उनके अलग-अलग अवतार दिखाई दिए हैं। 6 साल पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर @tattoo_butterfly_flower नाम से अकाउंट बनाया था। इस समय उनके दो लाख से भी ज्यादा फॉलोअर हैं और वह अपने अकाउंट पर केवल टैटू वाली फोटो शेयर करती है।

50 साल की केर्स्टिन ट्रिस्टन (Kerstin Tristan) ने अपने टैटू की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। टैटू मॉडल केर्स्टिन ट्रिस्टन (Kerstin Tristan) अपने इन टैटू की फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर हॉट फोटो शेयर करती है। वो जर्मनी की रहने वाली है। 5 साल पहले अपने शरीर पर उन्होंने टैटू बनवाया था। उनके हर शरीर के हर हिस्से में टैटू बने हुए हैं। उन्होंने अपने शरीर पर रंग बिरंगे फूल तितली की डिजाइनो को बनवाया है।

उन्होंने अपना शौक पूरा करने के लिए किसी के बारे में नहीं सोचा खबरों के अनुसार केर्स्टिन ट्रिस्टन (Kerstin Tristan) को कपड़े पहनने में बहुत आलस था जिस वजह से उन्होंने टैटू बनवा लिया और छोटे कपड़े पहनना शुरू कर दिया।

Read More-आश्रम 3 Web Series में बोल्ड सींस की भरमार, दर्शकों को है रिलीज का इंतजार

Tags: Kerstin Tristan, केर्स्टिन ट्रिस्टन, टैटू,
Exit mobile version