कौन हैं Hrithik Roshan की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, किस परिवार से रखती है ताल्लुक, जानें

By Satyodaya On April 8th, 2022
Hrithik Roshan's roomed girlfriend

बॉलीवुड जगत के हैंडसम हंक कहे जाने वाले ऋितिक रोशन (Hrithik Roshan) इस समय काफी चर्चा में हैं। उनका नाम सबा आजाद से जुड़ रहा है। बीते दिनों इन दोनों के रिलेशन में बहुत ही चर्चा बटोरी थी। आए दिन इनको एक साथ स्पॉट किया जाता है। यह दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है। लेकिन फैंस के अंदर उनके रिश्ते की सच्चाई को जानने की पूरी उत्सुकता है कि आखिर सबा आजाद है कौन हैं जिनसे ऋतिक रोशन दिल लगा बैठे।

थिएटर घराने की है सबा

सबा एक्टर और सिंगर होने के साथ ही मशहूर थिएटर आर्टिस्ट भी है। उनका ताल्लुक एक थिएटर घर आने से है स्ट्रीट थिएटर और आर्टिस्ट और निर्देशक सफदर हाशमी की वह भतीजी है। उन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद थिएटर पकड़ लिया था, जिसके बाद उन्होंने यहीं एक आर्टिस्ट के तौर पर काम किया उन्होंने फिल्म गुरुर में काम किया है।

साल 2010 में सबा ने ‘द स्किन्स नाम की खुद की एक थिएटर कंपनी खोली थी। उनका पहला नाटक लवलुप था, जिसका उन्होंने निर्देशन किया था। बहुत सारी फिल्मों में सबा आजाद ने ऑनस्क्रीन काम किया। सबा आजाद को बहुत सारे ऐड फिल्म में भी देखा जा चुका है। वो काफी फेमस एक्ट्रेस हैं।

बीते दिनों ऋितिक रोशन और सबा आजाद को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। आप कहेंगे इसमें क्या खास बात है। उस नजारे की खास बात यह थी कि यह दोनों ही एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले घूम रहे थे। तभी से लोगों ने उनके अफेयर की खबरों को पक्का कर दिया है।

इसे भी पढ़ें-Lockup शो में मुनव्वर फारूकी ने कहा- लाइफ में दो चीजें गरम चाहिए, एक खाना और दूसरा…

Tags: सफदर हाशमी,
Exit mobile version