पति Virat Kohli के साथ रोमांटिक पोज दे रही अनुष्का शर्मा, तस्वीरें देखकर फैंस कर रहे दोनों की जोड़ी की तारीफ

By Deepansha kasaudhan On March 24th, 2023
Virat Kohli

विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा एक साथ जिस भी इवेंट में एंट्री करते हैं, सारी लाइमलाइट बटोर ले जाते है। मीडिया पर्सनल उनकी तस्वीरें एक साथ क्लिक करने लिए उतावले रहते है। अब ऐसा ही कुछ बीती रात को भी देखने केा मिला। दरअसल बात ये है कि बीती रात विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा एक इवेंट में पहुंचते है।

इस दौरान उनके एंट्री करते ही मीडिया पर्सन उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगते है। बता दें कि ये दोनों इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 में पहुंचे थे। इस दौरान क्रिकेट और फिल्मी दुनिया के कई दिग्गज शामिल हुए थे। इसी इवेंट में विराट कोहली (Virat Kohli) भी अपनी पत्नी अनुष्मा शर्मा के साथ नजर आए।

Virat Kohli के साथ इवेंट में पहुंची अनुष्का शर्मा

इस इवेंट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक दूसरे के साथ जमकर पोज दिए। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दोनों को एक साथ देखकर उनके फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित है। अगर हम बात करें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लुक की तो यहां पर अनुष्का जहां डार्क पर्पल कलर की बाॅडीकाॅन ड्रेस में खूबसूरत लग रही थी।

Anushka Sharma को खूबसूरती में मात देती हैं Virat Kohli की भाभी, इस रोल में आती हैं नजर

Virat Kohli ने अनुष्का के साथ दिए पोज

अनुष्का शर्मा ने मैचिंग ज्वेलरी और ओपन हेयर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं अगर हम बात करें विराट कोहली के लुक की तो उन्होंने यहां पर ब्लैक कलर का सूट बूट पहना हुआ था। जिसमे वो काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर एक के बाद एक पोज दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। अनुष्का शर्मा के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे है। आप खुद इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

Tags: अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, सोशल मीडिया,