VIJAY DEVERAKONDA

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अफेयर्स की वजह से चर्चा में रहते हैं. VIJAY DEVERAKONDA इन दिनों नेशनल क्रश व एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना(Rashmika Mandanna ) संग अपने अफेयर्स की वजह से चर्चा में हैं. विजय व रश्मिका मंदाना को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है. इसके साथ इन दिनों शादी की ख़बरें भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि दोनों ने अपनी शादी की ख़बरों का अब खंडन किया है.

पढ़ें ट्वीट

VIJAY DEVERAKONDA ने इन सभी अटकलों को अपने अंदाज में खारिज कर करते हुए एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, “हमेशा की तरह बकवास..क्या हम सिर्फ (रेड हार्ट इमोजी) द न्यूज से प्यार नहीं करते!”। जल्द ही, उनका ट्वीट माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया. अपने ट्वीट में, अभिनेता ने न तो उस खबर की पुष्टि की जिसके बारे में वह बात कर रहे हैं और न ही रश्मिका को डेट करने से साफ़ मना कर दिया है.

कई फिल्मों में विजय देवरकोंडा संग नजर आ चुकी हैं रश्मिका

जानकारी के मुताबिक रश्मिका मंदाना व VIJAY DEVERAKONDA ने दो फिल्मों में रोमांटिक कॉमेडी गीता गोविंदम (2018)  व रोमांटिक एक्शन ड्रामा डियर कॉमरेड (2019) में एक साथ काम किया था. बड़े पर्दे पर इनकी जोड़ी व इनके बीच की केमिस्ट्री बड़ी कमाल की लगती है. जो दर्शकों को खूब पसंद आती है.दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं.

ये भी पढ़ें:JAYA BACHCHAN ऐश्वर्या व करिश्मा को नहीं इस एक्ट्रेस को बनाना चाहती थीं बहू, इस वजह से आई रिश्ते में दरार

ऐसे उड़ी अफवाह

रश्मिका व VIJAY DEVERAKONDA कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है. दोनों सेलेब्स को एक साथ घूमते और जिम सेशन में देखा जा चुका है. इसके अलावा नए साल पर प्रशंसकों को बधाई देते हुए दोनों ने सोशल मीडिया एक ही जगह की फोटो शेयर की थी. जिसके बाद से रश्मिका और विजय गोवा( goa) के एक ही रिसॉर्ट में थे. इससे इन दोनों के साथ रहने की ख़बरें तेज हो गईं है. जिसके बाद इनके डेटिंग की ख़बरें भी सामने आने लगीं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *