आलिशान बंगला और करोड़ों की फीस, इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Vijay Devarakonda, जानिए उनकी नेटवर्थ

By Deepansha kasaudhan On May 10th, 2023
Vijay Devarakonda

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। तो वहीं उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म लाइगर से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। आपको बता दें कि, आज यानी विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) ने बीते दिन यानी 9 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है।

Kargil Vijay Diwas: भारत के खिलाफ कारगिल में जंग लड़ने पहुंच गया था ये पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज, बीवी ने बचा लिया वरना मारा जाता

इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Vijay Devarakonda

विजय देवरकोंडा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे स्टार्ट की लिस्ट में आते हैं। आज हम आपको अभिनेता की नेटवर्थ और उनकी बिजनेस और लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। विजय देवरकोंडा का जन्म हैदराबाद में हुआ है। उनके पिता का नाम गोवर्धनराम है और वह कई टीवी सीरियल को डायरेक्ट कर चुके हैं। विजय देवरकोंडा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मूवी ला से की थी। विजय देवरकोंडा को असली पहचान साल 2016 में मिली थी।

इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और उनकी हर एक फ्रेंड को लोगों ने पसंद किया है। विजय देवरकोंडा एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे बिजनेसमैन भी हैं। विजय देवरकोंडा के क्लॉथिंग ब्रांड का नाम राउडी यू है। विजय देवरकोंडा के पास करीब 60 करोड़ के आसपास की नेटवर्थ है। उनकी कमाई अभिनय और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए होती है। इसके अलावा हैदराबाद की जुबली हिल्स के पास विजय का आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

Tags: Vijay Devarakonda, विजय देवरकोंडा, साउथ फिल्म इंडस्ट्री,