उर्मिला मातोंडकर ने रचाई थी अपने से छोटे लड़के से शादी, सोशल मीडिया पर दी थी फोटो शेयर कर बधाई, हो रही है वायरल

उर्मिला मातोंडकर

बॉलीवुड अदाकारा उर्मिला मातोंडकर 49 साल की हो गई हैं। उनका जन्मदिन 4 फरवरी को होता है। वह कभी अपनी फिल्मों तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहती हैं। उर्मिला फिल्म इंडस्ट्री में तमिल, मलयालम, मराठी और तेलगू भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। 42 साल की उम्र में 10 साल छोटे लड़के से उर्मिला मातोंडकर ने शादी कर ली थी।

10 साल छोटे लड़के से कर ली थी शादी

2016 में 10 साल छोटे लड़के से शादी कर ली थी। 2016 में उन्होंने 10 साल छोटे लड़के से शादी की थी। उर्मिला मातोंडकर ने कश्मीरी मोहसिन अख्तर मीर के साथ शादी कर ली थी। वो एक बिजनेसमैन हैं। फिल्मों में एक रोल भी निभा चुके हैं। उनकी मुलाकात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के परिवार के पार्टी में हुई थी।

इससे पहले उर्मिला मातोंडकर और डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के बीच अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में रही हैं। रामू अपनी हर फिल्म में उर्मिला मातोंडकर को कास्ट करते थे। इसलिए दोनों के बीच अफेयर की खबरें जोरों पर आ गईं हैं।

बचपन से फिल्मों काम कर रही हैं उर्मिला

उर्मिला मातोंडकर महाराष्ट्र से हैं, उन्होंने बचपन में ही एक्टिंग करनी शुरू कर दी थी। नसीरुद्दीन शाह की फिल्म मासूम में चाइल्ड एक्टर के तौर पर इन्होंने फिल्मों में पहचान बनानी शुरू कर दी थी। शाहरुख खान और नसीरुद्दीन शाह की फिल्म चमत्कार में भी इन्होंने अभिनय किया था।

उर्मिला मातोंडकर पर राम गोपाल वर्मा की नजर पड़ी तो उन्होंने उर्मिला के साथ आमिर खान को लेकर रंगीला जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई थी। इसके बाद उनकी फिल्म जुदाई और सत्या भी हिट साबित हुई थी। वह अनिल कपूर के साथ जुदाई फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी इन अदाओं को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती है।