Ranbir – Alia की शादी के बीच चाचा मुकेश भट्ट की बेटी ने लिया बड़ा फैसला, छोड़ दी ‘Vishesh Films’

By Satyodaya On April 16th, 2022

अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और उसके बाद अब शादी कर ली है। ऐसे में उनके फैंस उनको शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ज्ञात हो कि उनकी शादी अब संपन्न हो चुकी है और दोनों गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर चुके हैं। एक ओर जहां आलिया भट्ट की शादी का समां बंधा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर से खबर आ रही है कि आलिया के चाचा मुकेश भट्ट की बेटी साक्षी (Sakshi) ने विशेष फिल्में छोड़ दी है और अब उन्होंने अपने चचेरे भाई साहिल सहगल के साथ ही नई कंपनी खोली है।

की ऐसी घोषणा

ज्ञात हो कि बीते साल मुकेश और महेश भट्ट ने अपने पेशेवर विभाजन का ऐलान किया था। मुकेश ने बयान जारी किया था और कहा था कि विशेष फिल्में से उनके बच्चे साक्षी और विशेष चलाएंगे। खबरों के अनुसार फिल्मों का निर्माण मुकेश के बच्चे करने वाले हैं और महेश भट्ट इसका हिस्सा नहीं होंगे।

इसी के साथ ही विशेष फिल्म्स के नाम राज, मर्डर, गैंगस्टर, मर्डर 2 ,वो लम्हें, मर्डर 3, जिस्म 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनी है। इससे पहले मुकेश के रणबीर और आलिया की शादी के बारे में बोलने के लिए कहा गया था,तो उन्होंने बोला था मैं इस समय कुछ भी बताने की सिचुएशन में नहीं हूं मेरी भाभी ने शादी के बारे में कुछ भी बात करने से मना किया है। उनकी शादी के बाद मैं पूरा इंटरव्यू दूंगा और बताऊंगा शादी कब, कैसे, कहां हुई।

Read More-Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी पर वायरल हुआ एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण का अजीब रिएक्शन

Tags: आलिया भट्ट, मुकेश भट्ट, रणबीर कपूर,
Exit mobile version