Box Office
Box Office

बीते शुक्रवार को बॉक्स आफिस (Box Office) पर में एक नहीं कई फिल्में रिलीज की गई थी। जिसमे कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो और रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे शामिल है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे बॉक्स आफिस (Box Office) पर तू झूठी मैं मक्कार को कड़ी टक्कर दे रही है।

फिल्मों का Box Office कलेक्शन

अगर हम बात करें तीनों फिल्मों के बॉक्स आफिस कलेक्शन की तो तू झूठी, मैं मक्कार का कलेक्शन काफी अच्छा है। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर अब तक 117 करोड़ के आसपास बिजनेस कर लिया है।

किसी राज महल से कम नहीं हैं Shahrukh Khan का घर Mannat, तस्वीरें देखकर ठहर जाएंगी निगाहें

वहीं अगर हम बात करें फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की तो इसने बॉक्स आफिस पर अब तक कुल 9.69 करोड़ रूपए का कारोबार कर लिया है। फिल्म की कहानी एक ऐसी मां की है जो अपने बच्चों से दूर हो जाती है।

Box Office पर चौथे दिन ही धराशायी हुई Kartik Aaryan की Shehzada, मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

Box Office पर कपिल शर्मा की फिल्म का बुरा हाल

कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो फिल्म ने बॉक्स आफिस पर सिर्फ सोमवार तक 1.25 करोड़ की टोटल कमाई की। इसके बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर खाता बंद हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी और किस किस को प्यार करू को कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

Box Office पर अपनी धाक जमाए हैं Shahrukh Khan, Pathan के आगे नहीं टिकी शहजादा और सेल्फी, देखें ताजा आंकड़ें