बॉक्स आफिस पर सुपरहिट की राह पर Ranbir Kapoor की रॉमकॉम Tu Jhooti Main Makkar, 3 दिन में कमाए इतने करोड़

tu jhooti main makkar

बॉलीवुड के कलाकार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhooti Main Makkar) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। होली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर महज तीन दिनों में अच्छे आंकड़े दर्ज किए हैं। तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhooti Main Makkar) फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली रही है। अब इसी बीच फिल्म को लेकर ताजा आंकड़े सामने आ चुके है।

देखें Tu Jhooti Main Makkar के आंकड़े

तू झूठी मैं मक्कार ने तीन दिन में 36.59 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने पहले दिन बॉक्स आफिस पर 15.73 करोड़, दूसरे दिन 10.34 करोड़ और तीसरे दिन यानी शुक्रवार को 10.52 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। इस हिसाब से फिलम ने कुल तीन दिनों में 36.59 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। तीन दिनों में फिल्म को लेकर जो आंकड़े बताए जा रहे है वो काफी अच्छे है और उम्मीद की जा रही हैं कि आने वाले दिनों में फिल्म और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करेगी।

Tu Jhooti Main Makkar को छुट्टी का मिलेगा फायदा

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म होली के मौके पर रिलीज हुई है, होली की छुट्टी और अब वीकेंड की छुट्टी का फायदा फिल्म को जरूर मिलेगा। जिससे कारोबार पर असर पड़ेगा। इन आंकड़ों को देखकर फैंस और मेकर काफी खुश है। बात करें फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की तो इसका निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिल्म के जरिए पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने एक साथ स्क्रीन शेयर किया है।

Ranbir Kapoor में जागी देशभक्ति, फिल्म रिलीज से पहले पाकिस्तानी फिल्मों पर दिए बयान पर मारा यूटर्न

बॉक्स आफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही Ranbir और Shraddha की फिल्म Tu Jhoothi Main Makkar, दो दिन में कमाए इतने करोड़