10 रूपये का नोट सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, प्रेमिका ने कहा विशाल मुझे भगा ले जाओ

By Sameeksha dixit On April 20th, 2022
TRENDING: 10 rupye का नोट सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, प्रेमिका ने कहा विशाल मुझे भगा ले जाओ

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ट्रेंडिंग (TRENDING) चलता रहता है. कभी सोनम गुप्ता बेवफा है तो कभी कुछ और लेकिन इस बार विशाल के नाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को है अब ये वीडियो खूब ट्रेंड में चल रहा है. 10 रुपए के नोट पर लिखे इस मैसेज ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

कौन है विशाल की प्रेमिका

अगर आपको याद होगा तो पैंडेमिक से पहले एक ट्रेंड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. सोनम गुप्ता बेवफा है, जिसके बाद इंटरनेट पर खूब मीम्स बने थे और लोगो को ये खूब पसंद भी आया था. सोनम गुप्ता उस वक्त इतना ट्रेंडिंग (trending) था की फेमस यूट्यूबर BHUVAN BAM ने भी इसका ज़िक्र अपने विडियोज में किया था. उसके बाद 20 रुपए के नोट पर राशि बेवफा है का भी ट्रेंड खूब चला था. सोनम गुप्ता और राशि कौन है इसका पता अभी चल भी नहीं पाया था की अब सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड जोर रफ्तार पकड़ रहा है.

विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को है अब इसको लेकर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सभी मीमर एक्टिव हो गए हैं. दरअसल, 10 रुपए के नोट पर लिखा है कि विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को है मुझे भगा के ले जाना, i love you तुम्हारी कुसुम. अब लोगो ने सोशल मीडिया में कुसुम को खोजना शुरू कर दिया है.

यूजर्स का क्या है रिएक्शन

सोशल मीडिया पर मीमर्स जीतने ही फनी मिम्स शेयर करते हैं उतना ही लोगो को मज़ा आता है. फनी मीमर्स की फॉलोइंग भी लाखों में हैं. कभी कभी तो मीम के वजह से लोगो का भला भी हो जाता है. इसका जीता जाता एग्जांपल रानू मंडल और बाबा का ढाबा है. और ये मीमस बड़े पैमाने पर शेयर भी किए जाते हैं जो ट्रेंडिंग(trending) में आने के बाद लोगो की कमाई का जरिया भी बनते हैं.

विशाल मुझे भगा लेजाओ, इसको लोग इमोशनली भी ले रहे हैं. यूजर्स का कहना है की हमे विशाल और कुसुम को मिलना चाहिए और उनकी शादी भी करानी चाहिए आखिर ये दो प्रेमियों की जिंदगी का मामला है. कुछ यूजर्स तो ये भी लिख रहे हैं की ये मामला जुदाई का नहीं बल्कि प्रेम मोहब्बत का है, तो हमें बगैर देर किए कुसुम को विशाल से मिला देना चाहिए.

 

Tags: इंस्टाग्राम, विशाल, सोनम गुप्ता,
Exit mobile version