ट्रैवर्स बेयोन (Travers Beynon)
ट्रैवर्स बेयोन (Travers Beynon)

दुनिया में लोगों को तरह तरह के शौक होते हैं। कई बार लोग शौक पूरे करने के लिए पैसे को पानी की तरह बहा देते हैं। अपने शौक को पूरा करने के लिए एक अरबपति एक रात में पार्टी करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं। उनका नाम है ट्रैवर्स बेयोन (Travers Beynon)। ट्रैवर्स बेयोन एक ऑस्ट्रेलियाई बिजनेस टाइकून हैं।

कैंडीमैन के नाम से हैं फेमस

ट्रैवर्स बेयोन को कैंडीमैन के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन मनाया था जिसमें वो 150 अन्य महिलाओं के साथ पार्टी करते नजर आए थे। इस दौरान फ्री टैटू पार्लर की भी व्यवस्था की गई। कैंडी शॉप मेंशन उनका घर है, जिसमें ये सब पार्टियां होती रहती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वो एक पार्टी खत्म होते ही दूसरी पार्टी की घोषणा कर देते हैं। ट्रैवर्स बेयोन (Travers Beynon) खुद को ‘द कैंडीमैन’ कहते हैं।

इस कंपनी के हैं मालिक

ट्रैवर्स बेयोन बेनोन फ्रीचोएस टोबेको कंपनी के मालिक है जिसकी देश भर में 200 से भी अधिक दुकानों है। वेबसाईट डेलीमेल की एक रिपोर्ट के हिसाब से, बेयोन का ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 23.37 करोड़ रुपए का एक आलीशान बंगला है जहां वह दिनभर शानदार पार्टीज़ रखता है। इन पार्टीज़ में बिकिनी गर्ल्स और यहां तक की न्यूड गर्ल्स भी शामिल होती हैं।

अपने इस आलीशान बंगले में ट्रैवर्स बेयोन पत्नी ताएशा व दो बच्चों के साथ रहता है। ताएशा के दादा-दादी को डर है कि ट्रैवर्स के ऐसे शौक, जिसमें नग्न लड़्कियां भी शामिल होती है, से उनके दोनों नातिनों पर बुरा असर पड़ेगा और उनका भविष्य भी बरबाद हो जायेगा।

ट्रैवर्स बेयोन इंस्टाग्राम पर लड़कियों के साथ खींची गई फोटोज के कारण काफी चर्चा में रहते हैं। उन्हें एक फोटो में तो अपनी पत्नी के गले में कुत्ते का पट्टा डाले भी देखा गया था।