TINA AMBANI

बॉलीवुड इंडस्ट्री से बड़े-बड़े बिजनेसमैन का पुराना नाता है. इस इंडस्ट्री के कई सारी एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्होंने अपने करियर के पीक पर बिजनेसमैंन से शादी कर ली. इसी कड़ी में आज हम 80 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस टीना अंबानी (tina ambani) के बारे में बात करते हैं. जिन्होंने एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी(anil ambani) से शादी की है. लेकिन TINA AMBANI अपने शुरूआती दिनों में एक्टर संजय दत्त(sanjay dutt) से प्यार करती थी और उन्ही से शादी करना चाहती थीं. हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया.

TINA AMBANI से ब्रेकअप के बाद संजू बाबा की हालत हो गई थी खराब

टीना अंबानी( टीना मुनीम) और एक्टर संजय 1981 में आई फिल्म रॉकी के शूटिंग के दौरान एक-दूजे के करीब आए थे. टीना और संजय दत्त एक-दूजे से बेहद प्यार करते थे. हालांकि संजू बाबा की ड्रग्स, शराब और सिगरेट की लत से परेशान होकर टीना मुनीम ने उनसे ब्रेकअप कर लिया.

यह भी पढ़ें: URVASHI RAUTELA के गले पर कैसा है ये निशान? लव बाइट्स के साथ स्पॉट हुई अभिनेत्री, देखें वीडियो

संजू बाबा TINA AMBANI से अपने ब्रेकअप को बर्दाश्त नहीं कर पाए. जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में भी चले गए थे. डिप्रेशन की वजह से 1982 की शाम को परेशान होकर उन्होंने हवा में फायरिंग कर दी थी. गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास लोग इकठ्ठा हो गए. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने अपने हाथों में कटीला तार पकड़ा था और रोते हुए कहते हैं मैं ड्रग्स का आदी नहीं हूं. मुझसे डरती क्यों हो.

टीना की जिंदगी में अनिल अंबानी की हुई एंट्री

TINA AMBANI और संजय दत्त के ब्रेकअप के बाद उनकी लाइफ धीरुभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी की एंट्री हुई. जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप(relationship) में आ गए. लंबे टाइम तक एक-दूजे को डेट करने के बाद 1991 में टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी कर ली. जिसके बाद वह अंबानी खानदान की बहू बन गईं. ऐसा कहा जाता है कि शुरुआत में धीरूभाई अंबानी TINA AMBANI से अनिल की शादी के लिए राजी नहीं थे. हालांकि कई सालों की जद्दोजहद के बाद वह तैयार हुए. उकसे बाद उन्होंने यह शर्त रखी शादी के बाद उन्हें अपना फ़िल्मी करियर छोड़ना होगा. जिसके बाद अनिल अंबानी से शादी के बाद टीना ने अपने फ़िल्मी करियर को बाय-बाय कह दिया.

यह भी पढ़ें: MALAIKA ARORA व अर्जुन कपूर की शादी की खबर पर दुखी हो अरबाज खान ने कही ये बात 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *