फिल्म The Kerala Story की कहानी को लेकर खड़ा हुआ बड़ा विवाद, सही स्टोरी बताने वाले को मिलेगा ईनाम, जानिए क्या है मामला

The Kerala Story: फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) पर पूरे देशभर में बवाल छिड़ गया है. बवाल होने के साथ अब यह मामला देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. बता दें की, द केरला स्टोरी 5 मई को रिलीज़ होने वाली हैं. ये कहानी उन 32,000 महिलाओं की है जो गायब हो गई थी. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
The Kerala Story का ट्रेलर आते छिड़ गई जंग, क्या फिल्म पर लग सकती है रोक?
मिली जानकारी के मुताबिक, जब फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) का ट्रेलर रिलीज़ होते ही विवाद खड़ा हो गया. वैसे तो यह फिल्म हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 5 मई शुक्रवार को रिलीज होनी है. लेकिन अब ऐसा दावा किया जा रहा है की फिल्म पर रोक लग सकती है.
दरअसल फिल्म पर रोक लगाने का ये पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में गया लेकिन कोर्ट ने इस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया था. इसके बाद राज्य की एक प्रमुख पार्टी की युवा शाखा और दो व्यक्तियों ने अलग-अलग उन लोगों के लिए नकद पुरस्कार देने का वादा किया है जो इस फिल्म की कहानी को सही साबित करेंगे.
ISIS और महिलाओं से जुड़ी है फिल्म की कहानी
बता दें की, फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म बताई जा रही है. दरअसल फिल्म में उन लड़कियों की कहानी है जो नर्स बनने का सपना देखती हैं, लेकिन वे ISIS की आतंकी बन जाती हैं. इस फिल्म में इस्तमाल हुए कुछ शब्दों का भी विरोध चल रहा है.
बताया जा रहा है की, फिल्म में ब्रेन वॉश, लव जिहाद, हिजाब और ISIS जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. इस फिल्म में अहम किरदार अदाह शर्मा निभा रही हैं. हालांकि, कई लोगो ने ट्रेलर की तारीफ भी की है.
ये भी पढ़ें:ANI की गलत न्यूज़ की वजह से खत्म हुआ था इस खिलाड़ी का करियर, अब आईपीएल में दिखा रहा है जलवा
Tags: ISIS, अदाह शर्मा, द केरला स्टोरी,
