अदा शर्मा की फिल्म The Kerala Story ने ओपनिंग डे में की धुंआधार कमाई, तोड़ा द कश्मीर फाइल्स का रिकॉर्ड

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में बनी है जिसको लेकर जमकर विवाद भी हुआ है। इसी लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) है। द केरल स्टोरी (The Kerala Story) 5 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आपको बता दें कि फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से बवाल चल रहा था। कई राजनीतिक पार्टियों ने द केरल स्टोरी (The Kerala Story) का जमकर विरोध भी किया था और फिल्म को बैन करने की मांग तक कर डाली थी। तमाम विवादों के बाद फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) को सिनेमाघरों में रिलीज किया और इस ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए है।
The Kerala Story ने की धुंआधार कमाई
आपको बता दें कि फिल्म द केरल स्टोरी का ओपनिंग डे शानदार रहा। साथ ही फिल्म को दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने द केरल स्टोरी एक शब्द में रिव्यू करते हुए इसे पावरफुल बताया और 4 स्टार भी दिए हैं। आपको बता दें कि फिल्म द केरल स्टोरी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.3 करोड़ों रुपए का कारोबार किया है और यह फिल्म के काफी अच्छी ओपनिंग बताई जा रही है। फिल्म को देखने कई लोग पहुंचे थे और उन्होंने इसे शानदार बताया था।
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी पहले दिन दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म पहले वीकेंड में और भी अच्छी कमाई करेगी। बता दें कि, फिल्म द केरल स्टोरी की तुलना कई लोग पिछले साले रिलीज फिल्में द कश्मीर फाइल से कर रहे हैं।
Tags: अदा शर्मा, द केरल स्टोरी, सुदीप्तो सेन,