द ग्रेट खली बनने तक का कुछ ऐसा था सफर, जानिए क्या है उनका असली नाम और कहानी

द ग्रेट खली को आज पूरी दुनिया जानती है, लेकिन क्या पहले से ही उनका नाम खली था या वो पर्सनल लाइफ में कुछ और थे। पहलवानों की दुनिया के किंग कहे जाने वाले द ग्रेट खली को ये मुकाम बड़ी मुश्किल से मिला था। आज वह अपनी बॉडी के कारण काफी चर्चा में रहते हैं, हाल ही में उन्हें द कपिल शर्मा शो में भी देखा गया था। आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी…
जानें क्या है खली का असली नाम
द ग्रेट खली पेशेवर पहलवान, कुश्ती प्रमोटर और अभिनेता हैं। उनका असली नाम नाम दलीप सिंह राणा है। द ग्रेट खली का जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उनको डब्लू डब्लू ई से उनको कुश्ती की दुनिया में काफी नाम मिला था। द ग्रेट खली ने अपने इस करियर की शुरुआत 2000 ई में शुरू की थी, जो आज पहलवान के दुनिया में एक बहुत ही बड़ा नाम बन चुका है।
पत्नी को देते हैं अपनी सफलता का श्रेय
द ग्रेट खली ने अपने एक इंटरव्यू में फैंस को बताया था कि वह अपनी बीवी से बहुत प्यार करते हैं। अपने निजी जिंदगी में बहुत ही रोमांटिक हैं। वह अपनी वाइफ के लिए सरप्राइस प्लान करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि अपने फैमिली के साथ किसी भी पब्लिक प्लेस पर जाने से कतराते हैं।
हरविंदर कौर से उनकी पत्नी ने 27 फरवरी साल 2002 में शादी की थी। वैसे तो हरविंदर और खली की हाइट में काफी अंतर है। इसके बावजूद इन दोनों के बीच का रिश्ता बेहद खास और खूबसूरत है। शादी के 12 साल बाद खली के घर एक बेटी का जन्म हुआ था। खली और हरविंदर की बेटी का नाम रंखू हैं। दोनों सोशल मीडिया या पब्लिक प्लेस पर बहुत कम दिखाई देते हैं। फैंस खली को उनकी बॉडी के कारण काफी पसंद करते हैं।
Tags: खली, द ग्रेट खली,