Tejasswi Prakash ने बार बार कहा Karan Kundra को सॉरी, वीडियो हो गया वायरल

By Satyodaya On May 20th, 2022
Tejasswi Prakash ने बार बार कहा Karan Kundra को सॉरी, वीडियो हो गया वायरल

बिग बॉस से बाहर निकली प्यारी सी जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा (Tejasswi Prakash and Karan Kundra) आए दिन एक साथ दिखाई देते हैं यह दोनों ही एक साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करते हैं। कभी इनको डिनर डेट पर देखा जाता है तो कभी शॉपिंग करते हुए देखा जाता है। इसी कड़ी में अब इस जोड़े का नया वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा को बार बार सॉरी कहते दिखाई दे रही है।

वायरल हो रहा सॉरी वाला वीडियो

वायरल हुआ वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेजस्वी प्रकाश बार-बार करण कुंद्रा से माफी मांग रही हैं। कौन सी गलती वो की है जिसकी बार बार उनको माफी मांगनी पड़ रही है। इस दौरान तेजस्वी ने ब्लू ड्रेस पहनी हुई है और वह बहुत सुंदर लग रही है तो वहीं करण कुंद्रा की बात करें तो उन्होंने नीले कलर की शर्ट और जींस पहनी हुई है।

क्यों मांगनी पड़ गई माफी

ज्ञात हो कि पैपराजी से बात करते हुए तेजस्वी प्रकाश इतना ज्यादा व्यस्त हो जाती है कि वह अपनी कार का दरवाजा खुलने पर कहां जा रहा है यह ध्यान नहीं देती हैं फिर क्या था तेजस्वी दरवाजा खोलती है और पेड़ से जाकर टकरा जाता है। यह देखते ही तुरंत तेजस्वी दरवाजे को बंद कर देती है, लेकिन करन यह देख लेते हैं जिसके बाद करन से वह बार-बार माफी मांगती हैं। कपल का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Read More-Jhanvi Kapoor चला रही थी साइकिल, पल भर में ही हो गईं ऊप्स मोमेंट का शिकार

Tags: करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश,
Exit mobile version