सोनपरी सीरियल में फ्रूटी का किरदार निभाने वाली बाल कलाकार आज हो गईं हैं बला की खूबसूरत, फोटोज हो रही हैं वायरल

By Tanu Chaturvedi On February 27th, 2023
तन्वी हेगड़े

रसना गर्ल और फिर सोनपरी में फ्रूटी का रोल निभाने वाली तन्वी हेगड़े तो आपको याद ही होंगी। तन्वी हेगड़े टीवी इंडस्ट्री की बाल कलाकारों में से एक थीं। उन्हें बच्चे काफी पसंद करते थे। हालंकि अब तन्वी 30 साल की हो गई है, लेकिन वह अब भी बला की खूबसूरत हैं।

रसना गर्ल बन कर कमाया था नाम

तन्वी हेगड़े को सबसे पहले रसना कैंपेन में जगह मिली थी, जिसके बाद उन्हें कई लोग रसना गर्ल भी कहने लगे थे। यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई थी। 9 साल की उम्र में तन्वी ने माधुरी दीक्षित अभिनीत एमएफ हुसैन की गाजा गामिनी में बेबी शकुंतला की भूमिका निभाई. इसी दौरान उन्होंने नेहा और इंदर कुमार-स्टारर राहुल में एक बाल कलाकार के रूप में भी काम किया था।

बचपन में बेहद नटखट दिखाई देने वाली तन्वी हेगड़े अब काफी बड़ी हो चुकी हैं और सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत और हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं। यही कारण हैं कि फैन फॉलोइंग की लिस्ट भी काफी लम्बी है।

मराठी फिल्मों में भी किया है काम

तन्वी हेगड़े ने इसके बाद चल चलें में एक निडर स्कूली छात्रा वैष्णवी का किरदार निभाया था। 2016 में तन्वी हेगड़े ने मराठी फिल्म अथांग में एक जबरदस्त करेक्टर से फिल्म जगत में शुरुआत की थी। ये फिल्म एक जटिल मनोवैज्ञानिक नाटक है जहां वह एक लड़की शिल्पा की भूमिका निभाई थी। साल 2000 में आई फिल्म ‘गज गामिनी’ में दिखाई दी थी।

उन्होंने अपने करियर में अब तक लगभग 150 से ज़्यादा विज्ञापनों में काम किया है। उनको सोनपरी सीरीयल में काफी पसंद किया गया था। शकालका बूम बूम सीरियल में भी उन्होंने कुछ किरदार निभाए थे। तन्वी की आज की फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद करते हैं। उनकी जन्म 11 नवंबर 1991 को हुआ था।

Tags: तन्वी हेगड़े, सोनपरी,
Exit mobile version