शादीशुदा नागार्जुन को हुआ था इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से प्यार, जानिए क्या थी दोनों के अलग होने की वजह

By Vaishali shukla On June 11th, 2022
शादीशुदा नागार्जुन को हुआ था इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से प्यार, जानिए क्या थी दोनों के अलग होने की वजह

साऊथ इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर नागार्जुन का नाम तो आपने सुना ही होगा. इन्होंने साऊथ के साथ-साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. आपको बता दें साल 1967 में इन्होंने बतौर एक चाइल्ड आर्टिस्ट अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी. ये एक तेलगू फिल्म थी. NAGARJUNA ने इसके बाद कई ब्लॉकबस्टर तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम किया है. एक्टर उस दौरान काफी सुर्ख़ियों में आए थे, जब उनका और एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा था. आइये जानते है दोनों के बीच अफेयर का सच…

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस का आया था नागार्जुन पर दिल

आपको बता दें साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू के अफेयर की काफी खबरें सामने आई थी. खबरों के अनुसार एक समय ऐसा था, जब एक्ट्रेस का दिल शादीशुदा एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन पर आ गया था. दोनों का अफेयर करीब-करीब 10 सालों तक चला था. हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर कोई भी बात नहीं की .

बता दें NAGARJUNA और एक्ट्रेस तब्बू की पहली खास मुलाकात  निन्ने पेल्लादाता फिल्म में हुई थी. इसके बाद दोनों ही धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आने लगे थे. काफी समय तक नागार्जुन ने अपनी पत्नी से इस बात को छुपाया, लेकिन बाद में उनको भी खबरों के माध्यम से इस बात की भनक हो गई थी.

दोनों मिलने के लिए जाते थे एक दूसरे के घर

ख़बरों की माने तो दोनों को अक्सर एक-दूसरे से मिलते हुए देखा गया है.तब्बू जहाँ  एक्टर से मिलने के लिए हैदराबाद जाती थी. वहीं  एक्टर भी तब्बू से मिलने के लिए मुंबई आया करते थे . आपको बता दें TABBU ने NAGARJUNA  के मिलने के लिए हैदराबाद में भी एक घर ले रखा था. नागार्जुन भी तब्बू से काफी प्यार करते थे, लेकिन वो अपनी पत्नी को भी छोड़ना नहीं चाहते थे. यही वजह थी की तब्बू और नागार्जुन का एक दूसरे से ब्रेकअप हो गया था.

Tags: तब्बू, नागार्जुन,
Exit mobile version