Soundous moufakir
Soundous moufakir

बॉलीवुड के मशहूर ​डायरेक्टर और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपने स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron ke khiladi 13) के अगले सीजन को लेकर जल्द ही वापसी करने जा रहे है। उनका ये शो कलर्स पर प्रसारित होने वाला है। जिसके लिए मेकर्स ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस शो को डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit shetty) ही होस्ट करेंगे। इस शो में हर बार की तरह इस बार भी एक से बढ़कर एक स्टंट देखने को मिलते हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में टीवी इंडस्ट्री के नामी स्टार्स भी एंट्री लेंगे।

Sachin Tendulkar ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेला पुराना Trademark Backfoot Punch, फैंस हो गए दिवाने

रोहित शेट्टी के शो में इस साल कई नामचीन चेहरों की एंट्री होने वाली है। इसी लिस्ट में सोंदस मौफकीर (Soundous Moufakir) का नाम शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 से पहले सौंदस मौफकीर (Soundous moufakir) स्प्लिट्सविला 14 और एमटीवी रोडीज में भी नजर आ चुकी हैं वो इस शो की विनर भी बन चुकी है।

खतरों के खिलाफ सीजन 13 में नजर आएंगी Soundous moufakir

अगर हम बात करें सौंदस मौफकीर की तो वो पेशे से एक मॉडल हैं। सौंदस मौफकीर सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सौंदस मौफकीर इस शो का हिस्सा बनने के लिए एक्साइटेड है।

सौंदस ने शो में हिस्सा लेने से पहले कहा कि, ‘मैं खतरों के खिलाड़ी 13 की टीम का हिस्सा हूं और मैं बहुत खुश हूं। शुरू से ही मैं ये शो करना चाहती थी, इसलिए मैंने रोडीज और स्प्लिट्सविला किया, ताकि इस शो तक पहुंच सकूं। मैं नर्वस इसलिए हूं, क्योंकि मैं प्रोफेशनल एक्टर्स के साथ काम करूंगी।’ खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में सौंदस मौफकीर के अलावा शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, रूही चतुर्वेदी, अर्जित तनेजा, नायरा बनर्जी, रोहित रॉय का नाम सामने आया है।