AMITABH BACHCHAN का सूर्यवंशम वाला पोता हो गया जवान, बन गया साउथ का सुपरस्टार, अब दिखने लगा है ऐसा

By RAHUL SINGH On February 15th, 2022
Amitabh Grandson

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) की फिल्म सूर्यवंशम(Sooryavansham) 21 साल पहले 21 मई 1999 में रिलीज हुई थीं. AMITABH BACHCHAN व साउथ की दिवंगत एक्ट्रेस सौंदर्या(Soundarya) के किरदार ने सभी का दिल जीत लिया था. आज भी टीवी पर सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्मों में सूर्यवंशम का नाम से सबसे उपर हैं. हर किसी के जुबान पर सूर्यवंशम का एक-एक कैरेक्टर है. AMITABH BACHCHAN और सौंदर्या से ज्यादा उस मासूम से बच्चे को लोग खूब देखना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं वह लड़का जवान हो चुका है. इतना ही नहीं वह साउथ का सुपरस्टार है.

AMITABH BACHCHAN का पोता हुआ जवान

अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की सुपरहिट फिल्म सूर्यवंशम को लोग खूब देखना पसंद करते हैं. इस फिल्म में लोगों ने आईएएस बनने के बाद भी ऑफिस पहुंचे ससुर के पैर छूने वाली बहू की खूब तारीफ की थी. वही ससुर के रोल में नजर आए AMITABH BACHCHAN यानी भानुप्रताप के पोते का किरदार निभाने वाले चाइल्ड एक्टर की मासूमियत भी लोगों के दिलों में घर कर गई थी. आज ठाकुर भानुप्रताप को जहरीली खीर खिलाने वाला लड़का अब बड़ा और जवान हो गया है. इस एक्टर नाम आनंद वर्धन है. आनंद एक तेलुगू एक्टर हैं और 20 से ज्यादा साउथ फिल्मों में काम कर चुके हैं. जानकारी के मुताबिक आनंद वर्धन(Ananda Vardhan) फेमस सिंगर पीबी श्रीनिवास के पोते हैं.

 

आनंद ने फिल्म ‘प्रियारागलु’ में अपनी परफॉर्मेंस से नंदी अवॉर्ड फॉर द बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट जीता है. उस समय उनकी उम्र महज 3 साल थी. आनंद को कई तेलुगू और अन्य भाषा की फिल्मों जैसे ‘सूर्यवंशम’ में काम करने को मिला. आनंद अब तक के अपने फिल्मी करियर में तमाम दिग्गज एक्टरों के साथ कम कर चुके हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री से लगभग 12 साल से दूर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

जानिए 12 साल से फिल्मों से क्यों दूर हैं आनंद

साल 2016 में आनंद वर्धन ने एक इंटरव्यू दिया था. तब उन्होंने अपने गॉडफादर के बारे में बात की थी. एक्टर ने कहा था कि फिल्ममेकर कासी विश्वनाथ गारू इंडस्ट्री में मेरे गॉडफादर(god father) हैं. जानकारी के मुताबिक आनंद ने अपनी पढ़ाई के चलते करीब 12 सालों तक इंडस्ट्री से दूरी बना रखी थीं. हालांकि अब वह अपने दादा जी का सपना पूरा करने के लिए इंडस्ट्री में एक्टिव हो गए हैं. आनंद वर्धन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपनी फिटनेस फोटोज शेयर करते हैं.

यह भी पढ़ें: URVASHI RAUTELA से भी ज्यादा हॉट व खूबसूरत हैं उनकी मां, सोशल मीडिया पर है तगड़ी फैन फ़ॉलोविंग, देखें फोटो

Tags: अमिताभ बच्चन, सूर्यंवंशम,
Exit mobile version