Kiara Advani ने पति Sidharth Malhotra के साथ किया डांस

ससुराल पहुंचते ही Kiara Advani ने पति Sidharth Malhotra के साथ किया डांस, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Sidharth Malhotra

बॉलीवुड के शेरशाह कपल कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई है। शादी रचाने के बाद कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपने ससुराल दिल्ली में पहुंच चुकी है। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के घरवालों ने नई नवेली दुल्हन का स्वागत काफी शानदार तरीके से किया है।

मल्होत्रा परिवार ने बहु का स्वागत के लिए पहले ही तैयारी कर रखी थी। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गाजे-बाजे के साथ Kiara Advani को ब्याहने चले Sidharth Malhotra, वायरल वीडियो में दिख गई बारात की तैयारी

Sidharth Malhotra के परिवार ने किया ग्रैंड वेलकम

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) का घर लाइट से सजा हुआ है और गेट पर ढोल नगाड़े बज रहे हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी इस खुशी के मौके पर डांस करते नजर आ रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के कलाकार है और उनका मुंबई में घर भी है लेकिन उनका परिवार आज भी दिल्ली में ही रहता है। ऐसे में जब दोनों शादी करके दिल्ली वाले घर में पहुंचे तो उनका ग्रैंड वेलकम किया गया।

Sidharth Malhotra और Kiara Advani की लगी लॉटरी, शादी में Karan Johar ने दिया 300 करोड़ का गिफ्ट!

वायरल हो रहा वीडियो

इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि जैसे ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा कार से उतरते है वैसे ही घरवाले उन पर फूलों की बरसात करते है। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इस वीडियो को अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक्स मिल चुके है। अगर हम बात करें कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की तो दोनों ने शेरशाह के दौरान एक दूसरे को डेट किया था अब शादी के बंधन में बंध चुके है।

Sidharth Malhotra और Kiara Advani की पार्टी में छाई ब्लैक साड़ी वाली महिला, लोग बोलें कौन है ये मोहतरमा

Exit mobile version