सिद्धार्थ मल्होत्रा और Kiara Advani आज रचा रहे शादी

गाजे-बाजे के साथ Kiara Advani को ब्याहने चले Sidharth Malhotra, वायरल वीडियो में दिख गई बारात की तैयारी

Kiara Advani

बॉलीवुड (Bollywood) के शेरशाह (Shershaah) कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज यानी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। दोनों की शादी राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होने जा रही है। दोनों की शादी की तैयारियां पिछले काफी समय से चल रही थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सेलेब्स एक दिन पहले ही जैसलमेर पहुंच चुके थे। कियारा और सिड पूरे गाजे बाजे के साथ आज शादी रचाने जा रहे है, जिसके लिए बराती भी तैयार हो रहे है।

गाजे बाजे के साथ तैयार सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिड अपनी दुल्हनियां को देसी अंदाज में ब्याहने के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जो जमकर वायरल हो रही है। जिसमे देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा बारात लेकर तैयार है। कुछ ही समय में दोनों की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ सकती है। जिसका उनके चाहने वाले बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

शेरशाह के सेट पर Kiara Advani से मिले थे सिड

अगर हम बात करें कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लव स्टोरी की तो दोनों ने एक दूसरे को फिल्म शेरशाह के शूटिंग सेट पर प्यार हुआ था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप करीब दो साल तक रहे। कियारा और सिद्धार्थ ने पहली बार करण जौहर के टॉक शो कॉफी विथ करण में अपने रिलेशनशिप में को लेकर बात की थी और अपने रिश्ते को कंफर्म भी किया था। हालांकि अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।

ये भी पढ़े: सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी कर रही कियारा आडवानी क्या सच में हैं आउट साइडर, सलमान खान और अशोक कुमार से है ये रिश्ता

Exit mobile version