Sidharth Malhotra और Kiara Advani की पार्टी में छाई ब्लैक साड़ी वाली महिला, लोग बोलें कौन है ये मोहतरमा

sidharth Malhotra

शादी के बाद बॉलीवुड के खूबसूरत कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra ) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने मुंबई के सेंट रेजिस में बहुत धूमधाम से वेडिंग रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra ) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई कलाकारों ने अपने अपने अंदाज में एंट्री कर शोभा बढ़ाई। जिसमे काजोल, अजय देवगन, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, कृति सेनन, करण जौहर, अनन्या पांडे, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, मनीष मल्होत्रा, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसे दिग्गज शामिल थे।

Sidharth Malhotra ने Kiara संग ब्रेकअप की खबरों में लगाया ब्रेक, किया इस तरह का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Sidharth Malhotra-कियारा आडवाणी की पार्टी का वीडियो वायरल

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की इस पार्टी के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रही है। एक वीडियो इस वक्त चर्चा में है। दरअसल बात ये है कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमे शेरशाह कपल के साथ एक लेडी डांस करती नजर आ रही है।

ब्लैक साड़ी में ये महिला जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही है। उसके डांस मूव्स देखने के बाद फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि ये मोहतरमा कौन है? सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक साड़ी पहने एक महिला सिड और कियारा (Kiara Advani) की रिसेप्शन में पूरे जोश के साथ डांस कर रही है लेकिन महिला का चेहरा नहीं दिख रहा है।

गाजे-बाजे के साथ Kiara Advani को ब्याहने चले Sidharth Malhotra, वायरल वीडियो में दिख गई बारात की तैयारी

कौन है ये मोहतरमा?

एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कहा कि, ये ब्लैक साड़ी वाली अच्छा डांस कर रही है। जबकि अगले ने लिखा कि, कौन है ये ब्लैक साड़ी वाली मोहतरमा। हालांकि अब ये मोहतरमा कौन है? इसके बारे में नहीं पता चल पाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने बीते 7 फरवरी को एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी।

Kiara Advani और Sidharth Malhotra की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें और वीडियो