SHWETA TIWARI

टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी(Shweta Tiwari) का विवादों से पुराना नाता है. SHWETA TIWARI अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा चर्चा रहते हैं. SHWETA TIWARI सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, हालांकि इन दिनों वह अपने एक विवादित बयानों की वजह से चर्चा में हैं. चलिए आज आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उसके बारे में बताएंगे.

SHWETA TIWARI की फिसली जुबान

श्वेता तिवारी अपनी आगामी वेब सीरीज के अनाउंसमेंट के लिए भोपाल पहुंची थी. जहां उन्होंने वेब सीरीज की पूरी टीम के प्रेस कांफ्रेंस में पहुंची थीं. जहां मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस की जुबान फिसल गई. उन्होंने कहा मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं. श्वेता का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी इस तरह की बातें सुनकर लोग काफी आहत हो रहे हैं. वहीं सभी लोग श्वेता से काफी नाराज भी हैं

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने मांगी रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक मनीष हरिशंकर की निर्देशित सीरीज के लिए सभी स्टार कास्ट प्रमोशन के लिए भोपाल पहुंची थी. जहां मीडिया के सामने श्वेता तिवारी की जुबान मजाक-मजाक में फिसल गई और उन्होंने विवादित बयान दे दिया. वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि उनके इस तरह के बयान से लोग काफी आहत हुए हैं. जिसके बाद से एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं.

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने श्वेता तिवारी के विवादित बयान का संज्ञान लिया है. मीडिया से बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा श्वेता का बयान मैंने सुना और देखा है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा मैं उनके इस बयान की निंदा भी करता हूं. इसके अलावा मीडिया से उन्होंने ये भी कहा कि मैंने भोपाल पुलिस कमिशनर को कहा है कि जल्द ही इस मामले की जांच की रिपोर्ट मुझे जल्द सौंपी जाए. रिपोर्ट मिलने बाद इस पर कार्यवाही भी की जाएगी.

ऐसे में अगर हम SHWETA TIWARI वर्क फ्रंट की बात करें तो वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं. इस शो में उन्हें एक कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था, हालांकि इस शो के विनर अर्जुन बिजलानी रहे थे. इस रिएलिटी शो के दौरान श्वेता तिवारी ने काफी चर्चा में रही थीं. शो में उन्होंने कंटेस्टेंट्स को जोरदार टक्कर भी दी थी.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *