बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसस 40 के पार होने के बाद भी ढाती है कहर, लिस्ट में कुछ चौकाने वाले नाम शामिल
बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसस 40 के पार होने के बाद भी ढाती है कहर, लिस्ट में कुछ चौकाने वाले नाम शामिल

बॉलीवुड(BOLLYWOOD) में एक्ट्रेसस अक्सर ही अपनी खूबसूरत,  फैशन स्टाइल, और लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है. एक तरफ जहाँ बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसी एक्ट्रेसस है, जिनके चेहरे पर समय के साथ या उम्र बीतने के साथ  डार्क स्‍पॉट, झुर्रियां. चेहरे की रौनक खत्म होने लग गयी है. वहीं कुछ एक्ट्रेसस ऐसी भी है, जिनकी उम्र तो बढ़ रही है लेकिन उसी के साथ उनके चेहरे का नूर भी बढ़ता जा रहा है.

आज हम आपको इस आर्टिकल की मदद से बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस का नाम बताने जा रहे है, जिनकी उम्र 40 के पार होने के बाद भी वो 25 साल की लगती है. आइये जानते है कौन है वो एक्ट्रेसस….

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसस में आता है. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. आपको  बता दें एक्ट्रेस की उम्र 45 के पार हो चुकी है, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने आपको काफी ज्यादा मेनटेन करके रखा है. उनको देखने से आप उनकी उम्र का अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते है. आज भी एक्ट्रेस सुष्मिता की खूबसूरती वैसी की वैसी बरक़रार है. सुष्मिता सेन ने दो बेटियो को गोद लिया हुआ है एक्ट्रेस अपनी दोनों बेटियों से बहुत प्यार करती है.कुछ टाइम पहले उनकी ब्रेकअप की खबरें काफी गरमाई हुई थी

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने आज भी अपनी खूबसूरती से लाखों करोड़ों लोगो को अपना दीवाना बना रखा है. आपको बता दें ऐश्वर्या राय बच्चन की उम्र 48 साल की हो गई है साथ वो एक 9 साल की बेटी की माँ भी है.  लेकिन उनको देखकर कोई भी ये नहीं कह सकता है कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा है. आज भी वो अपनी अदाओं और खूबसूरती के जलवें से लोगो को पागल करती रहती है.

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपने लुक्स और ग्लैमरस अंदाज़ की वजह से सुर्ख़ियों में रहती है. बॉलीवुड फ़िल्मी जगत में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम काफी पॉपुलर है. 48 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और खूबसूरती के मामले में कई BOLLYWOOD एक्ट्रेस को टक्कर देती हुई नज़र आती है. इन दिनों वो अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है.

अमीषा पटेल

फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल को आप लोग जानते ही होंगे. भले ही एक्ट्रेस अमीषा पटेल की उम्र 45 से ज्यादा हो गई हो, लेकिन वो अभी भी अपनी सुन्दरता और अपने लुक्स से लोगो को दीवाना बनती रहती है. एक्ट्रेस बॉलीवुड इंडस्ट्री से काफी समय से दूर है.लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती है.

शिल्पा शेट्टी

फिटनेस क्वीन और बॉलीवुड शिल्पा शेट्टी का नाम BOLLYWOOD इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेसस में आता है. जैसे-जैसे एक्ट्रेस की उम्र बढ़ती जा रही है वैसे -वैसे इनकी सुन्दरता भी. आपको बता दे शिल्पा शेट्टी की उम्र 47 साल की हो गई है, लेकिन उनको देखकर आपको ये बिलकुल नहीं लगेगा. एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का पूरा-पूरा श्रेय योग को देती है. अक्सर वो अपनी योग की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हुई नज़र आती रहती है.