रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी थीं शमिता शेट्टी, शख्स बाहों में भरकर उन्हें ले गया कार तक, फिर चूमा…लोगो की खुली रह गई आंखे!

By Tanu Chaturvedi On February 4th, 2023
शमिता शेट्टी

पार्टी गर्ल के नाम से मशहूर शमिता शेट्टी यानि शिल्पा शेट्टी की बहन बिग बॉस में शामिल होने के बाद से काफी चर्चा में रहती हैं। वह कई बार लेट नाइट पार्टीज और डिनर में स्पॉट की जाती हैं। कई बार उनके साथ उनकी बहन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी नजर आती हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस शख्स ने चूम लिया हाथ

शमिता शेट्टी अपनी कार का इंतजार कर रही थीं, तभी आमिर अली आए और उनकी कमर में हाथ डालकर उनको ले गए। ये इतनी जल्दी में हुआ कि खुद शमिता भी हैरान रह गईं और इसे देखकर के पैपराजी के साथ ही साथ लोग भी हैरान रह गये। पहले तो खुद शमिता भी ये चौंक कर देखती ही रह गईं। इस वायरल वीडियो में शमिता ने व्हाइट टॉप और ब्लेक स्कर्ट पहन रखी है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

यूजर्स ये अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच में जरूर कोई खिचड़ी पक रही है, क्योंकि जिस तरीके से अमीर उनको अपनी बाहों में भर कर कार तक ले गया उससे यही लग रहा है कि वह दोनों रिलेशनशिप में हैं।

राकेश बापट के साथ रिलेशन में थी शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी अभिनेता राकेश बापट के साथ रिलेशन में हैं या नहीं इसको लेकर दोनों ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन इससे पहले शमिता बिग बॉस शो में राकेश के करीब आईं और दोनों ने एक साल तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन किसी बात को लेकर दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब 43 साल की उम्र में भी शमिता सिंगल हैं और एक अच्छे लाइफ पार्टनर की तलाश कर रही हैं। आपको बता दें कि राकेश बापट के अलावा शमिता का नाम आफताब शिवदासनी, युवराज सिंह, हरमन बावेजा जैसे दिग्गजों के साथ जुड़ चुका है।

Tags: आमिर अली, राकेश बापट, शमिता शेट्टी,
Exit mobile version