Shahrukh Khan
Shahrukh Khan

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म जवान (Jawan) को लेकर सुर्खियों में है। जिसका निर्देशन एटली कुमार कर रहे हैं। जो थालापाति विजय की फिल्म बिजिल और थेरी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि फिल्म को रिलीज होने में काफी वक्त हो बचा है। यह फिल्म इस साल 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जी हां खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म जवान (Jawan) अपने तय समय पर सिनेमाघरों में नहीं पहुंचेगी।

Shahrukh Khan ने फेंका सेल्फी ले रहे फैन का फ़ोन, इस बदसलूकी पर अब किंग खान हो रहे ट्रोल, पठान के बदला अंदाज

Shahrukh Khan की फिल्म जवान होगी पोस्टपोन

ताजा खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि, शाहरुख खान की इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। फिल्म का पेंडिंग वीएफएक्स वर्क है, जो अभी पूरा नहीं हुआ है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म जवान के वीएफएक्स वर्क टॉप क्वालिटी का बनाने के लिए पूरी टीम लगी हुई है। जिसके लिए इंटरनेशनल टीम को भी बुलाया गया है।

इस वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि जवान 2 जून 2023 को रिलीज नहीं हो रही है। टीम को कुछ और वक्त चाहिए। विजुअल इफेक्ट का काम करने के लिए और वह इसे एक देश का बेस्ट प्रोडक्ट बनाकर ही लेकर आना चाहते हैं।