जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन के स्कूल टाइम की फोटो हुई वायरल, पहचानो तो जाने

सुपरस्टार्स हैं ग्रुप फोटो में नजर आ रहे ये 2 बच्चे, एक है फिटनेस का किंग तो दूसरा हैं लुक्स का सरताज, आपने पहचाना क्या?

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम: बॉलीवुड सेलेब्स की बचपन की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं। इस पर फैंस भी काफी कमेंट्स और लाइक्स देते हैं। इसी कड़ी में एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक नहीं बल्कि कई छोटे बच्चे स्कूल ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। इस ग्रुप में दो बॉलीवुड सुपरस्टार्स भी हैं। आइए आपको बताते हैं कौन सी है वो फोटो और कौन हैं दोनों सुपरस्टार्स।

ये फोटो हो रही वायरल

इस फोटो में जो दो सुपर स्टार्स हैं उनका नाम है जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन। स्कूल की इस ग्रुप फोटो में ऊपर से सेकंड रो में ऋतिक नजर आ रहे हैं। वहीं, जॉन अब्राहम को नीचे की तरफ से दूरी रो में देखा जा सकता है। गौरतलब है कि ऋतिक और जॉन एक ही स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ते थे। इस फोटो में फैन्स के ऋतिक और जॉन को पहचानने के लिए फैंस काफी जद्दोजहद कर रहे हैं। एक तरफ जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वहीं, ऋतिक रोशन के लुक्स का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। अपने गुड लुक्स की वजह से ऋतिक फिल्म इंडस्ट्री के ‘ग्रीक गॉड’ भी कहलाते हैं।

फैंस ने किए कमेंट

इस स्कूल की फोटो पर फैंस भर भर कर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही इन्हें पहचानने की कोशिश भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा  “ऋतिक को तो पहचान गया। जॉन अब्राहम भाई पहचान में नहीं आए”। ऋतिक रोशन को आखिरी बार विक्रम वेधा में देखा गया था। वहीं, जॉन पठान मूवी में नेगेटिव रोल करते नजर आए। जॉन की तारीफ करते हुए शाहरुख खान ने शेयर किया था, ‘जॉन मेरे लिए बहुत दयालु थे।

वह कई दिनों तक मेरे साथ एक्शन सीक्वेंस की रिहर्सल करते थे और मुझे लगा कि वह रिहर्सल करना चाहते हैं। लेकिन तीन दिनों के बाद मुझे एहसास हुआ कि जॉन सिर्फ इसलिए प्रैक्टिस कर रहे हैं ताकि मुझे चोट न लगे और मुझे इसकी आदत हो जाए।’

Exit mobile version