फेमस होने के बाद जहर खा कर जान देना चाहती थीं सपना चौधरी, इस वजह से छिपाई थी शादी और बेटा होने की बात

फेमस होने के बाद जहर खा कर जान देना चाहती थीं सपना चौधरी, इस वजह से छिपाई थी शादी और बेटा होने की बात

Sapna choudhary poison

हरियाणवी डांसर व बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी(Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. SAPNA CHAOUDHARY अपने शानदार डांस व अदाओं की वजह से लाखों दिलों पर राज करती हैं. सपना को सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में खूब पसंद किया जाता है. सपना चौधरी की पौपुलैरिटी में जो कमी थी वह कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस(big boss) में जाकर पूरी हो गई. इस शो से वापस आने के बात उनकी फैंन फ़ॉलोविंग(fan following) और तगड़ी हो गई, लेकिन क्या आप जानते हैं इतनी बोल्ड दिखने वाली सपना ने कभी जहर खा कर खुद को मारने की कोशिश की थी.

पेट पालने के लिए SAPNA CHAOUDHARY करती थीं डांस

बेहतरीन डांसर सपना चौधरी का जन्म 1990 में दिल्ली के पास स्थित महिपालपुर में हुआ था. सपना जब 18 साल की थी तो उनके पिता की डेथ हो गई. जिसके बाद पूरे परिवार का पेट पाने की जिम्मेदारी सपना चौधरी पर आ गई. यही वजह से उन्होंने नाच- गाकर अपनी ये जिम्मेदारी पूरी की. हालांकि धीरे- धीरे सपना चौधरी ने इसे अपना प्रोफेशन बना लिया. उसके बाद उनका एक म्यूजिक वीडियों(music video) सॉलिड बॉडी रे आया जो लोगों ने खूब प्यार दिया. उसके बाद से सपना ने अपनी लाइफ में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

जब जहर खाकर जान देने की किया था कोशिश

एक टाइम आया जब सपना चौधरी का कई वीडियो यूट्यूब पर छा गया. हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस विवादों में भी फंस गई. वहीं सपना चौधरी ने 17 फरवरी 2016 को गुरुग्राम के चकरपुर में एक रागिनी गाई थी. इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल हुआ था. सपना के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था. सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर जबरदस्त नेगेटिव अभियान चला था. इस सबसे परेशान होकर उन्होंने जहर खाया और उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी, हालांकि जान तो बच गई.

ये भी पढ़ें:इन 7 वेब सीरीज में बोल्डनेस की है भरमार, OTT पर फ्री में हैं मौजूद, परिवार से दूर रहकर ही देखें

लंबे टाइम तक डेट करने के बाद वीर साहू से की शादी

सपना चौधरी ने वीर साहू(veer sahu) से अपनी मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा 5 साल पहले 2016 में हुई थी और अपने प्यार के बारे में बात करते हुए सिंगर ने बताया था कि मैं और साहू लाडवा गौशाला के एक कार्यक्रम में वीर से मिली. पहली मुलाकात में वह मुझे बेहद खड़ूस लगे थे. इसके बाद हम दोबारा एक अवॉर्ड शो(award show) में मिले थे, जहां फिर से वीर ने मुझे अनदेखा कर दिया था, लेकिन हम धीरे-धीरे बातें करने लगे और लगभग 4 सालों तक एक- दूजे को डेट करने के बाद 24 जनवरी, 2020 को हमने शादी कर ली. अब हमारा एक बेटा भी है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version