संजय दत्त ( Sanjay Dutt) बॉलीवुड का नामी चेहरा हैं. संजय दत्त अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. कहा जाता है की संजय दत्त 350 से ज्यादा लड़कियों को डेट कर चुके हैं. इतना ही नहीं बल्कि संजय दत्त ने 3 शादियाँ भी की हैं. संजय दत्त का क्रेज आज भी लोगों में बरकरार है. हाल ही में संजू बाबा का KGF 2 में ‘अधीरा’ का किरदार लोगों ने खूब पसंद किया था.
ऑन स्क्रीन Sanjay Dutt ने खुद कबूला की उनकी जिंदगी के कई लड़कियां रहीं हैं
जब कभी भी संजू बाबा की गर्लफ्रेंड की चर्चा होती है तो उसमें सबसे पहला नाम टीना मुनीम का आता है. टीना मुनीम और संजय दत्त ( Sanjay Dutt) बचपन से एक दूसरे के साथ रहते थे. धीरे-धीरे इनको प्यार हो गया और कहा जाता है की टीना संजू बाबा से शादी तक रचाने वाली थीं. लेकिन संजू बाबा की शराब पीने की आदत के चलते उन्होंने संजय दत्त को छोड़ दिया था और अनिल अंबानी से शादी कर के अंबानी परिवार की बहू बन गयी थीं.
संजय दत्त की बायोपिक (Sanju) में रणबीर कपूर के किरदार को काफी पसंद किया गया था. उसी बायोपिक में रणबीर कपूर ने ऑन स्क्रीन बताया था की संजू बाबा ने 350 लड़कियों को डेट किया है. संजय दत्त ने ना सिर्फ टीना मुनीम बल्कि माधुरी दीक्षित को भी डेट किया है. माधुरी से भी संजय शादी करना चाहते थे लेकिन ऐसा हो न सका.
राजकुमार हिरानी ने खोले संजू बाबा की रंगीली जिंदगी के कई अहम राज़
फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी खुद बताते हैं की कैसे संजय दत्त ( Sanjay Dutt) लड़कियों को इमोशनल कर के प्यार का इज़हार करते थे और उनसे शादी तक की कसमें खा डालते थे. राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में कहा था की,
“संजय दत्त लड़कियों को पटाने के लिए एक खास तरह की ट्रिक इस्तेमाल करते थे. संजय जिस लड़की को पसंद करते थे उसे अपनी मां की कब्र पर लेकर जाते थे. लेकिन वो कब्र नरगिस दत्त की नहीं होती थी. जिसके बाद लड़कियां इमोशनली उनके साथ अटैच हो जाती थीं. जबकि उसे पता ही नहीं होता था कि संजय ने उससे झूठ बोला है.”
संजय दत्त (Sanjay Dutt) की जिंदगी खुली किताब रही है. उन्होंने तीन शादियाँ की. जिसमें ऋचा शर्मा, रीया पिल्लाई और मान्यता दत्त का नाम शामिल है. आज संजय दत्त मान्यता दत्त के साथ हैं और उनके दो बच्चे हैं. संजय दत्त हाल ही में कैंसर जैसी बीमारी से लड़के वापस लौटे हैं.

