इन बॉलीवुड अदाकाराओं के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं संजय दत्त, बायोपिक में रणबीर कपूर के जरिए कबूली ये बात

By Tanu Chaturvedi On April 3rd, 2023

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त 350 लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। इस खबर को सुनकर आप भी चौंक गए। संजय दत्त इंडस्ट्री के कॉन्ट्रोवर्सी किंग्स में से एक हैं। संजय की मूवी में खुद ये बात साफ हो गई कि वह इतनी सारी लड़कियों के साथ रिलेशन में रह चुके हैं। ये बात हम नहीं बल्कि संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर खुद इस बात को स्वीकार चुके हैं कि उनके करीब 350 महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं।

इन एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशन में थे संजय दत्त

माधुरी दीक्षित से लेकर रेखा तक, खबरों की मुताबिक, संजय हर लड़की को झूठ बोलकर पटाते थे। संजय के पोल एक बार खुद डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने खोल रख दी। राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में कहा था-संजय दत्त लड़कियों को पटाने के लिए एक खास तरह की ट्रिक इस्तेमाल करते थे।

राजू हिरानी ने बताया था, ‘संजय जिस लड़की को पसंद करते थे उसे अपनी मां की कब्र पर लेकर जाते थे लेकिन वो कब्र नरगिस दत्त की नहीं होती थी जिसके बाद लड़कियां इमोशनली उनके साथ अटेच हो जाती थी जबकि उसे पता ही नहीं होता था कि संजय ने उससे झूठ बोला है।’ खास बात है कि उनकी इतनी सारी गर्लफ्रेंड में ज्यादातर ग्लैमर्स इंडस्ट्री की हीरोइनें ही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

माधुरी दीक्षित के साथ रिलेशन में थे संजय

‘थानेदार’ फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय माधुरी पर फिदा हो गए थे। दोनों की लवस्टोरी आगे बढ़ती इससे पहले ही संजय दत्त की टाडा के तहत गिरफ्तारी हो गई। हालांकि, इस बीच उन्हें कई बार जमानत मिली और कई बार जेल गए इसलिए माधुरी-संजय का रिश्ता भी टूट गया।

मान्यता से हो गया था प्यार

संजय दत्त की जिंदगी में मान्यता आई जिनसे उन्हें प्यार हो गया और उन्होंने मान्यता को अपनी बीवी बना लिया। मान्यता ने हमेशा संजय का साथ दिया। 31 जुलाई 2007 को संजय को गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप में 6 साल की सजा सुनाई गई। संजय को पुणे की यरवडा जेल में भेज दिया गया। जब संजय को मुंबई से पुणे जेल ले जाया जा रहा था, तो मान्यता उनके पीछे-पीछे अपनी गाड़ी से जेल तक गईं।

Tags: माधुरी दीक्षित, मान्यता दत्त, संजय दत्त,