समांथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल की लिस्ट में आते थे। लेकिन साल 2021 में दोनों ने एक दूसरे के साथ तलाक लेकर अपने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इस बात की जानकारी खुद नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और समांथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। जिसके बाद उनके फैंस निराश हो गए थे, क्योंकि फैंस दोनों को एक साथ देखना पसंद करते हैं। हालांकि अब इसी बीच अभिनेता नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।
Samantha Ruth Prabhu ने दी प्रतिक्रिया
दरअसल बात यह है कि, समांथा रूथ प्रभु से तलाक लेकर अलग होने के बाद नागा चैतन्य का नाम अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ जुड़ रहा है। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला को लेकर काफी समस्या अलग अलग तरह की खबरें सामने आ रही है और कई तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। दोनों के रिश्ते पर नागा चैतन्य की पूर्व पत्नी और अभिनेत्री समांथा रूथ प्रभु ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
फैन ने बनवाया Samantha Ruth Prabhu का मंदिर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अभिनेत्री की मूर्ति
Samantha Ruth Prabhu ने खबर को बताया गलत
समांथा रूथ प्रभु ने एक इंटरव्यू में नागा चैतन्य शोभिता धुलिपाला के डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, वो जिसे भी डेट करना चाहे वह कर सकते हैं लेकिन उसके लिए उन्हें अपना व्यवहार बदलना चाहिए और अपने पार्टनर को खुश रखना चाहिए। समांथा प्रभु ने बताया कि, उन्होंने दोनों के रिश्ते पर कोई बात नहीं की। उन्होंने एक पोर्टल की खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि, मैंने ऐसा कभी भी नहीं कहा। अभिनेत्री ने सभी खबरों का खंडन करते हुए इसे गलत बताया है।
