तमिलियन हैं Samantha Ruth Prabhu, जाने अभिनेत्री का क्या है असली नाम, जानिए उनकी करोड़ो की सैलरी

इसमे कोई दो राय नहीं है कि समांथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) बॉलीवुड और साउथ की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान ऐसे कई प्रोजेक्ट में काम किए हैं जिसे सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा पसंद किया गया है। समांथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों के दर्शकों के बीच काफी ज्यादा मशहूर है। समांथा साउथ सिनेमा की महिला सुपरस्टार हैं। बता दें कि आज समांथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास अहम बातें बताने जा रहे हैं। जो आपको अब तक शायद नहीं पता होगी।
फैन ने बनवाया Samantha Ruth Prabhu का मंदिर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अभिनेत्री की मूर्ति
Samantha Ruth Prabhu मना रही जन्मदिन
समांथा रूथ प्रभु खासतौर पर तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी स्टार है। लेकिन वह तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में भी काम करती हैं। समांथा रुथ प्रभु मूल रूप से तमिलियन हैं। समांथा रूथ प्रभु का जन्म चेन्नई में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी चेन्नई में ही हुई थी। समांथा रूथ प्रभु एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती थी। ऐसे में अभिनेत्री ने अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था।
Samantha Ruth Prabhu का असली नाम
समांथा प्रभु की डेब्यू फिल्म के अगर आम बात करें तो उन्होंने माया चेस्वा से की थी। माया चेस्वा से पहले अभिनेत्री ने फिल्म मास्कोइन कावेरी साइन की थी। मॉस्कोइन कॉवेरी फिल्म रिलीज के बाद फ्लॉप हुई थी। अभिनेत्री की फिल्म माया चेस्वा को गौतम मेनन ने डायरेक्ट किया था उस वक्त वह तेलुगु नहीं बोल पाती थी। लेकिन यह फिल्म उनके करियर की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद समांथा रूथ प्रभु ने अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, नानी और सिद्धार्थ सहित कई सुपरस्टार के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
इसके बाद अभिनेत्री समांथा रूथ प्रभु ने नागा चैतन्य से शादी कर ली थी। दोनों की शादी के 4 साल बाद ही दोनों ने एक दूसरे से तलाक लेने का फैसला कर लिया। बता दें कि समांथा रूथ प्रभु का असली ना समांथा नहीं बल्कि याशोदा है। आज भी उनके परिवार के लोग उनको याशोदा के नाम से बुलाते हैं।
Tags: नागा चैतन्य, समांथा रूथ प्रभु,