जानिए क्या हुआ था जब दिल्ली की इस लड़की ने सबके सामने मारा था सलमान खान को थप्पड़

बॉलीवुड के दबंग यानी सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है. सलमान खान ने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. यूनीक किरदार निभा कर ये हमेशा ही लोगो के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ते है. फिर चाहे तो ‘बजरंगी भाई जान’ फिल्म का पवन हो या फिर ‘दबंग’ के चुलबुल पांडेय. लेकिन जहाँ ये अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते है, वहीं ये अपनी कंट्रोवर्सी के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं. आज हम आपको बॉलीवुड एक्टर SALMAN KHAN से जुड़ा एक ऐसे विवाद के बारे में बताने जा रहे है जो शायद ही आपको पता हो.
दिल्ली की पार्टी में हुआ था सलमान खान का ये चर्चित विवाद
आपको बता दें सलमान खान (SALMAN KHAN) का विवादों से काफी पुराना रिश्ता है. सलमान खान का नाम कई सारी कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ा है, फिर चाहे वो हिट एंड रन केस या फिर काला हिरण केस या फिर थप्पड़ कांड. हम आपको आज थप्पड़ कांड के बारे में बताने जा रहे है. ये पूरा मामला दरअसल साल 2009 का है. सलमान खान बॉलीवुड के कुछ सितारों जैसे- सुष्मिता सेन, सोहेल खान, शिबानी कश्यप, विजेंदर सिंह आदि के साथ दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में पार्टी कर रहे थे.
जहां पर एक फैशन शो का आयोजन हुआ था. उसी दौरान वहां पर नई दिल्ली के एक बिल्डर की बेटी मोनिका अन्दर आ गई. रिपोर्ट की माने तो वो लड़की(मोनिका) अन्दर आते ही अपने कण्ट्रोल से बाहर हो गई थी. साथ ही पार्टी में उसके कुछ मेल फ्रेंड भी घुसने लगे थे. सलमान खान के भाई सोहेल खान ने सिक्यूरिटी गार्ड्स से कहा था कि मोनिका को अंदर जाने से रोका जाए. लेकिन वो नहीं रुकी और अन्दर आते ही सलमान खान के साथ गाली-गलौज करने लगी.
अचानक से लड़की ने सलमान को मारा थप्पड़
बता दे जब सलमान ने उस लड़की को प्यार से जाने को कहा तब उसने अचानक से एक्टर को थप्पड़ ही जड़ दिया. हालांकि ख़बरों में ये भी आया था कि इसके बाद सलमान को भी काफी गुस्सा आया था. लेकिन जब हंगामा ज्यादा हो गया तो, वो वहां से चले गए और सिक्योरिटी गार्ड्स ने उस लड़की को भी पार्टी से बाहर कर दिया था.
Tags: सलमान खान, सुष्मिता सेन, सुहेल खान,