सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा

सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वो जल्द बॉलीवुड अभिनेता और अपने बॉयफ्रेड से शादी कर खान परिवार की बहू बनने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सोनाक्षी जल्द ही किसी और की नहीं बल्कि सलमान खान के घर के दुल्हिनयां बनेंगी। एक्टर शत्रुघन सिंन्हा की बेटी के सलीम खान उनके ससुर जी बनेंगे लेकिन उनका दुल्हा कौन होगा इस पर काफी चर्चा हो रही है।

खान परिवार की बहू बनेंगी सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा काफी बड़ी अभिनेत्री हैं, उनकी ऑफिशियली शादी सलीम खान के परिवार के जहीर इकबाल नाम के शख्स से होने जा रही है। ऑफिशियल तौर पर जहीर इकबाल और सोनाक्षी की सगाई भी हो चुकी है। बता दें कि कुछ वक्त पहले सोनाक्षी सिन्हा ने सबके सामने भी इस बात को माना था कि वो शादी करके सलीम खान को अपना ससुर बनाएगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिन्हा ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। कैप्शन पढ़ा, “मैं मीडिया के लिए: क्यों हाथ धो कर मेरी शादी करवाना चाहते हो? (आप सभी क्यों चाहते हैं कि मैं जल्द से जल्द शादी करूं?)” इकबाल ने सिन्हा के साथ एक वीडियो जारी कर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

सलमान खान के साथ वायरल हुई थी फोटो

सलमान खान की सोनाक्षी सिन्हा के साथ पिछले दिनों कुछ फोटो वायरल हुई थी। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है लेकिन बाद में पता चला कि वो फोटोज शूटिंग की हैं। आपको बता दें कि यह जोड़ी अगली बार फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में दिखाई दी, सतराम रमानी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें हुमा कुरैशी भी हैं।