बॉलीवुड के इन 5 लोगो पर सलमान खान निकाल चुके है अपना गुस्सा, किसी को मारा थप्पड़ तो किसी को…

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दबंग यानी सलमान खान(SALMAN KHAN) अक्सर ही अपनी फिल्मों और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है. वैसे तो सभी लोग ये जानते है कि सलमान एक दरियादिल इन्सान है, क्योंकि अक्सर ही उनको किसी न किसी की मदद करते हुए देखा जाता है. लेकिन शायद कुछ लोग इस बात से बिलकुल अनजान होंगे कि सलमान खान को काफी ज्यादा गुस्सा भी आता है. अक्सर ही वो छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ हो जाते है. आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारें में बताने जा रहे है, जिनके ऊपर सलमान अपना गुस्सा निकाल चुके है. आइये जानते है..
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)
खबरों की माने तो कई साल पहले बॉलीवुड के चुलबुल पांडे यानी सलमान खान और कैटरीना कैफ की अफेयर की खबरें काफी ज्यादा चर्चा में थी. लेकिन क्या आपको ये पता है कि सलमान खान ने एक बार कटरीना कैफ पर भी अपना गुस्सा निकाला था. पत्रिका.कॉम के मुताबिक,एक दिन साल 2008 में सलमान खान और कैटरीना एक साथ किसी कैफे में बैठे थे, इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और सलमान ने गुस्से में कटरीना को थप्पड़ मार दिया था. इसके कुछ दिनों बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया था.
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)
इस लिस्ट में दूसरे नाम है बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप का. अनुराग भी एक बार सलमान खान के गुस्से को झेल चुके है. यह बात तब की है जब फिल्म ‘तेरे नाम’ की शूटिंग चल रही थी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जब अनुराग ने सलमान खान से उनके सीने के बाल हटाने को कहा, वैसे ही वो आग बबूला हो गए. खबरों के अनुसार, इस बात पर सलमान को इतना ज्यादा गुस्सा आया था कि उन्होंने अनुराग पर अपना हाथ ही उठा लिया था.
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और सलमान खान के अफेयर की ख़बरें भी काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में रही थी. शायद ही कोई ऐसा हो जिसे इनके रिश्ते के बारें में न पता हो. ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर हाथ उठाने का आरोप लगाया था. इस बात का खुलासा ऐश्वर्या ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया था. इसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था.
शाहरुख खान (Shahrukh Khan)
एक वक्त था जब बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और शहरुख खान के बीच काफी अच्छी दोस्ती हुआ करती थी. लेकिन खबरों की माने तो साल 2008 में कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में कुछ ऐसा हुआ था. जिससे सलमान और शाहरुख़ की दोस्ती के बीच दरार आ गई थी. इस पार्टी में शाहरुख़ खान ने सलमान से कुछ मजाक कर दिया था जिससे सलमान को गुस्सा आ गया था और दोनों के बीच लड़ाई छिड़ गई थी.
सुभाष घई (Subhash Ghai)
इस लिस्ट में आखिरी नाम है सुभाष घई का. खबरों के अनुसार साल 1997 में ‘ताल’ फिल्म की शूटिंग के समय सुभाष घई ने ऐश्वर्या राय को लीड रोल में लिया था, लेकिन वो इस बात से बहुत नाराज़ हो गए थे. आपको बता दें इस घटना के बाद ही सलमान ने सुभाष घई की युवराज फिल्म में अभिनय किया था.
Tags: अनुराग कश्यप, ऐश्वर्या रॉय बच्चन, कटरीना कैफ,