बॉलीवुड जगत में कई ऐसी फिल्मों आई है, जिन्हें देखकर हम उन फिल्मों के किरदारों को काफी पसंद करने लगते है. हमे लगता है जैसे इस किरदार को उस स्टार्स से बेहतर और कोई कर ही नहीं सकता है. लेकिन कभी-कभी कुछ फिल्मों को देखकर हमारे मन में ये सवाल आता है कि काश इस फिल्म के अहम किरदार को किसी और बॉलीवुड सितारें ने निभाया होता.
आज हम आपको ऐसी भी 5 बॉलीवुड फिल्मों के बारें में बताने जा रहे है जिन फिल्मों में रोल्स पहले किसी दूसरे एक्टर्स को ऑफर हुए थे, लेकिन बाद में उनको किसी और ने ही निभाया. आइये जानते है…
दिल चाहता है
इस लिस्ट में पहली फिल्म है 90 के दशक पॉपुलर फिल्म ‘दिल चाहता है’. इस फिल्म को लोगो ने काफी ज्यादा प्यार दिया था. इस फिल्म में आपको तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई थी. जो अपनी जिंदगी में आने वाली परेशानियों का सामना करने की कोशिश कर रहे होते है. इस फिल्म में तीन दोस्तों का किरदार आमिर खान, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान ने निभाया था.
आपको बता दें इस फिल्म में आमिर खान(AMIR KHAN) का रोल पहले ऋतिक को ऑफर किया गया था. टाइम न होने की वजह से ऋतिक ने इस फिल्म को नहीं किया था. बाद में इस रोल को आमिर खान ने किया था. ये फिल्म उनकी करियर की हिट फिल्मों में से एक है.
मुन्नाभाई एमबीबीएस
दूसरी फिल्म है ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’. शायद ही कोई ऐसा ही जिसे ये फिल्म याद न हो.इस फिल्म में संजय दत्त की उम्दा एक्टिंग को कोई भी नहीं भूल सकता है. लेकिन आपको बता दें ये फिल्म में संजय दत्त से पहले शाहरुख खान को ऑफर हुई थी. उनके इस फिल्म को माना करने के बाद ये फिल्म संजय दत्त को दी गयी थी. इस फिल्म को लोगो ने बहुत प्यार दिया था.
कुछ कुछ होता है
तीसरी फिल्म है कुछ कुछ होता है. आपको बता दें इस फिल्म में रानी मुखर्जी(RANI MUKHAJI) का किरदार पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से माना कर दिया था. तब ये फिल्म रानी मुखर्जी को मिल गई थी. ये एक फिल्म सुपरहिट हुई थी.
बाजीराव-मस्तानी
बाजीराव-मस्तानी फिल्म का नाम भी सी लिस्ट में है. इस फिल्म में रणवीर सिंह(RANVEER SINGH) और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था. लेकिन बता दें कि इन दोनों से पहले संजय लीला भंसाली इस फिल्म में सलमान खान औऱ करीना कपूर को लेने वाले थे. किसी वजह से सलमान और करीना कपूर ने इस रोल को करने से मना कर दिया था.फिर ये फिल्म रणवीर और दीपिका को मिल गई थी.
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में शाहरुख खान(SHAHRUKH KHAN) के किरदार के लिए पहले सैफ अली खान को अप्रोच किया गया था. इस फिल्म की स्क्रिप्ट जब सैफ अली खान को सुनाई गई तो उनको इस फिल्म का किरदार पसंद नहीं आया था. जिस वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से माना कर दिया था. तब फिल्म शाहरुख़ खान को मिल गयी थी.
