बॉलीवुड के इन 5 स्टार्स को मिल चुकी है जान से मारने की धमकियां, इस लिस्ट में है एक टीवी एक्ट्रेस का भी नाम

By Vaishali shukla On June 18th, 2022
बॉलीवुड

बॉलीवुड जगत में एक से एक टेलेंटिड स्टार्स मौजूद है. जिन्होंने अपने टेलेंट के बल-बूते पर सफलता की कई उचाईयों को हासिल किया है. इन स्टार्स को जहाँ लाखो-करोड़ो लोग का प्यार मिलता है तो वहीं इनको कई लोगो की नफरत को भी झेलना पड़ता है. आप ने अपने चाहिते स्टार्स को फैंस के बीच उनके बॉडीगार्ड के साथ कड़ी सुरक्षा में कई बार देखा ही होगा. ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि उनको भी कई लोगो से खतरा रहता है.

हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उन सितारों के बारे में बताएँगे जिनको मौत और रेप की धमकी तक दी जा चुकी है.

कंगना रानौत 

धाकड़ गर्ल यानी कंगना रनौत का नाम बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसस में से एक है, इन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर आज इस इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है . एक तरफ जहाँ एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों दीवाने है, वहीं उनके बेबाक नेचर की वजह से उनके कई दुश्मन भी है.

आपको पता है, साल 2007 में कंगना की बहन रंगोली चंदेल पर एक लड़के ने एसिड अटैक कर दिया था.जिसके  बाद कंगना ने अपनी बहन के साथ ऐसा करने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. ऐसा करने के बाद लड़के ने एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी भी दी थी.

 सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. एक्टर सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों और अपने हेलपिंग नेचर की वजह से सुर्ख़ियों में रहते है. आपको बता दें सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. ब्लैक बक केस के बाद उनको जान से मारने की धमकी दी गई थी. अभी हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद भी सलमान खान को मारने की धमकी दी गई है.

 शाहरुख खान

अब इस लिस्ट में बारी है बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की. आपको बता दें  शाहरुख़ को ‘हैप्पी न्यू ईयर‘ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक नोट के माध्यम से मौत की धमकी दी गई थी. खबरों की माने तो शाहरुख खान को ये धमकी भरा नोट गैंगस्टर छोटा राजन की तरफ से आया था. इसके बाद शाहरुख़ ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी थी.

आमिर खान

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है.आपको बता दें शो ‘सत्यमेव जयते’ के बाद से  एक्टर आमिर खान को धमकी मिली थी. उनको बम से उड़ाने की भी धमकी मिल चुकी है. इसी वजह से उन्होंने बम और बुलेट प्रूफ मर्सिडीज बेंज S600 भी खरीद लिया था, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये की है.

माही विज

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज का नाम इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर है.आपको बता दें इस एक्ट्रेस को सड़क के किनारे खुलेआम रेप करने की धमकी दी गई थी. इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था. माही ने एक वीडियो के द्वारा ये बताया था कि एक व्यक्ति ने उनको बीच रास्ते में रोककर काफी ज्यादा गलियां दी और फिर रेप की भी धमकी दी. इसके बाद उन्होंने इस बात की शिकायत पुलिस में की थी. जिसके बाद पुलिस ने इस पर अपना एक्शन लिया था.

 

Tags: आमिर खान, कंगना रनौत, शाहरुख़ खान, सलमान खान,
Exit mobile version