सलमान खान की भांजी अलीजेह अब करेंगी वेब सीरीज में काम, अपनी खूबसूरती से सबको बनाती हैं अपना दिवाना

By Tanu Chaturvedi On February 10th, 2023
सलमान खान

बॉलीवुड के चमकते सितारे सलमान खान ने अब तक कई हिरोइन्स को इंडस्ट्री में आगे बढ़ने में मदद करी है लेकिन अब लगता है कि वह अपनी ही भांजी को भी आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। वहीं, खबरें हैं कि सलमान के छोटे भाई अरबाज खान के बेटे अरहान भी जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं सलमान खान की भांजी और बहन अलवीरा की बेटी अलीजेह की। खबरें हैं कि वह जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं।

ऑफिशियली हो गई है डेब्यू की घोषणा

अलीजेह जो सलमान खान की बहन अलवीरा की बेटी हैं, वो ऑफिशियली फिल्मों में काम करने जा रही हैं। आपको बता दें कि नेशनल अवॉर्ड विनिंग निर्देशक सौमेंद्र पाधी की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म पर काम भी शुरू हो चुका है। अभी तक नाम फाइनल नहीं किया गया है, लेकिन इस फिल्म के 2023 में रिलीज होने की उम्मीदे हैं।

अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री की है बेटी

अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलीजेह 22 साल की हैं वो अपनी दिलकश अदाओं से सबको अपना दिवाना बनाती हैं। अगर वो फिल्मों और वेब सीरीज में काम करेंगी तो कई बड़ी बड़ी हिरोइनों की छुट्टी कर सकती हैं। बता दें कि अलवीरा के पति अतुल अग्निहोत्री भी बड़े अभिनेता रहे हैं। उन्हें खासकर नाना पाटेकर के साथ की फिल्म क्रांतिवीर के लिए जाना जाता है। सलमान खान अपने जीजा जी यानि अर्पिता के पति आयुष को भी लांच कर चुके हैं हालांकि वह अभी तक इंडस्ट्री में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म अंतिम में आयुष वर्मा को देखा गया था।

Tags: अतुल अग्मिहोत्री, अलवीरा, अलीजेह, सलमान खान,
Exit mobile version