ऐश्वर्या राय ने बताई सलमान खान ने अलग होने की वजह, बदसलूकी से तंग आकर की थी पुलिस रिपोर्ट

By Vaishali shukla On May 25th, 2022
ऐश्वर्या राय ने बताई सलमान खान ने अलग होने की वजह, बदसलूकी से तंग आकर की थी पुलिस रिपोर्ट

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) अक्सर ही अपनी फिल्मों और अफेयर्स की खबरों कि वजह से चर्चा में रहते है. वैसे तो सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं कि है, लेकिन उनका नाम बॉलीवुड की कई सारी एक्ट्रेसस के साथ जोड़ा जा चुका है. लेकिन उन सब एक्ट्रेसस में से एक नाम ऐसा था जो काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में आया था. जी हाँ आप बिलकुल सही समझे वो और कोई नहीं बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन है.आज हम आपको ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे है, जो शायद ही आपको पता हो.

तो ये थी ऐश्वर्या और सलमान खान के अलग होने की वजह

आपको बता दें कि, एक वक्त ऐसा था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार के चर्चे दूर-दूर तक थे. हालाकिं बाद में इन दोनों का रिश्ता टूट गया था और दोनों अलग-अलग हो गए थे. अभी हाल ही में ऐश्वर्या राय ने अपने और सलमान के अलग होने की वजह को बताया है. उन्होंने सलमान के बारे में कुछ ऐसा बताया है जो सुनकर शायद आपको हैरानी हो.

आपको बता दें एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपने खुलासे में बताया कि सलमान खान उनके ऊपर हाथ उठाते थे. उनके बीच कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस हो जाती थी. जिस वजह से सलमान खान उन पर हाथ उठा देते थे. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इस वजह से उनके शरीर पर चोट के निशान भी आ जाते थे. जिसे छुपाने के लिए  उनको काफी ज्यादा मसक्कत करनी पड़ती थी.

इस वजह से एक्ट्रेस को बुलानी पड़ी थी पुलिस

खबरों कि माने तो जब एक बार ऐश्वर्या ने सलमान से मिलने से इनकार कर दिया था, तब सलमान खान ने उनके मोहल्ले में आकर काफी ज्यादा तमाशा किया था. जिस वजह से एक्ट्रेस के पड़ोसियों को भी काफी ज्यादा परेशानी हुई थी. सलमान खान की बदसलूकी से तंग आकर ऐश्वर्या राय को उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट तक दर्ज़ करवानी पड़ गई थी. इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने ही किया था. सलमान और ऐश्वर्या के अलग होने की  यही सबसे बड़ी वजह मानी जाती है.

Tags: ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान,
Exit mobile version