Salman Khan और Aishwarya Rai साल 2001 के बाद Ambani की पार्टी में दिखे साथ

साल 2001 के बाद Ambani की पार्टी में साथ दिखे Salman Khan और Aishwarya Rai Bachchan, फोटोज हुई वायरल

Salman Khan

सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय एक समय पर एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे. दोनों के प्यार के चर्चे पूरे बॉलीवुड में मशहूर थे. लेकिन 2001 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. जिसके बाद दोनों कभी साथ नहीं दिखे. लेकिन हाल ही मुकेश और नीता अंबानी की आलिशान पार्टी में सलमान खान और ऐश्वर्या राय साथ दिखे थे.

Salman Khan और Aishwarya Rai लग रहे थे बेहद ही प्यारे, पार्टी के फोटो हो रहे वायरल

दरअसल हाल ही में अंबानी फैमली ने एनएमएसीसी (NMACC) इवेंट का आयोजन किया था. जिसमें देश विदेश के कई नामी सितारों ने शिरकत की थी. इस इवेंट में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थी. ऐश्वर्या ने ब्लैक सूट पहना हुआ था तो वहीं उनकी बेटी ने गोल्डन रंग का गाउन पहन रखा था.

माँ-बेटी की इस जोड़ी ने खूब तारीफ़े बटोरी. इस इवेंट में सलमान खान ने भी शिरकत की थी. सलमान खान (Salman Khan) ने शाहरुख़ खान की फैमिली के साथ खूब पोज दिए थे. जिसके विडियो और फोटो खूब वायरल हुए थे. इस इवेंट में सलमान ने डार्क ग्रीन ब्लेजर के साथ ब्लैक शर्ट पहनी हुई थी. इस इवेंट में बॉलीवुड के पुराने प्रेमी जोड़े (सलमान-ऐश्वर्या) को भी मीडिया ने स्पॉट किया था.

दोनों की फोटो पब्लिक में आते ही फैंस हुए पागल, दिए ऐसे रिएक्शन

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का एक फोटो खूब वायरल हुआ था. जिसमें ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ उस जगह से गुज़र रहीं थी जहाँ पर सलमान खान (Salman Khan) नीता अंबानी, शाहरुख़ खान और टॉम हॉलैंड के साथ पोज देते नजर आ रहे थे. दोनों को एक ही फ्रेम में कैप्चरकिया गया. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया था.

फोटो के पब्लिक होते ही एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा की ‘आज भी भाईजान ने ऐश्वर्या के लिए शादी नहीं की.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है की, ’20 साल बाद ऐश्वर्या और सलमान एक ही फ्रेम में दिखें हैं, प्यार हो तो ऐसा.’

Exit mobile version